Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंखों में दि‍खने वाले 5 संकेत चीख-चीखकर बताते हैं बढ़ गया है Cholesterol लेवल, न करें इग्‍नोर

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने का समय नहीं मिल रहा है जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। हाई कोलेस्ट्रॉल का असर सिर्फ दिल पर ही नहीं बल्कि आंखों पर भी पड़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आंखों में भी नजर आते हैं।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Fri, 08 Aug 2025 12:40 PM (IST)
    Hero Image
    आंखें भी बताती हैं सेहत का हाल (Image Credit- Freepik)

     लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की तेज रफ्तार भरी ज‍िंदगी में लोगों को अपनी सेहत का सही ढंग से ध्‍यान रखने का समय नहीं म‍िल पा रहा है। इससे कई बीमार‍ियों का खतरा बढ़ रहा है। एक ऐसी ही बीमारी है हाई कोलेस्‍ट्रॉल। आधे से ज्‍यादा लोगों को लगता है क‍ि हाई कोलेस्‍ट्रॉल का असर सि‍र्फ हमारे द‍िल पर पड़ता है। लेकिन ऐसा ब‍िल्‍कुल भी नहीं है। शरीर के बाकी अंगों पर भी इसका असर देखने को म‍िलता है। उन्‍हीं में से हमारी आंखें एक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, शरीर में बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के संकेत हमारी आंखों में भी नजर आते हैं। अगर समय रहते इसे पहचान लिया जाए तो आगे चलकर होने वाली बड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है। अक्सर लोग आंखों की हल्की परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये संकेत शरीर के अंदर चल रहे किसी गंभीर बदलाव की ओर इशारा हो सकते हैं।

    आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि आंखों में हाई कोलेस्‍ट्रॉल के कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    यह भी पढ़ें: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना पिएं 5 ड्र‍िंक्‍स, साफ हो जाएगी नसों में जमी गंदगी

    आंखों में भी नजर आते हैं हाई कोलेस्‍ट्राॅल के लक्षण

    • अगर आपकी आंखों के पास कई दिनों से सूजन है तो इसे आपको ब‍िल्‍कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाह‍िए। दरअसल ये हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्‍टर से म‍िलना चाह‍िए।
    • अगर आपकी आंखों में कॉर्निया के चारों ओर सफेद या पीले रंग का कोई घेरा नजर आने लगा है, तो इसे हल्‍के में न लें। ऐसी कंडीशन में आपको तुरंत डॉक्‍टर के पास जाना चाह‍िए।
    • कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने से आंखों की ब्‍लड वेसेल्‍स पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपकी आंखें कमजोर हाे सकती हैं। साथ ही आपको सब कुछ धुंधला नजर आने लगता है। ऐसा होने पर आपको समझ जाना चाह‍िए क‍ि खतरे की घंटी बज चुकी है।
    • आमतौर पर ज्‍यादा देर तक मोबाइल चलाने से या फ‍िर लैपटॉप पर काम करने से आंखों में भारीपन महसूस होता है, लेक‍िन अगर ये समस्‍या लगातार बनी है तो ये कोलेस्‍ट्रॉल के हाई होने का संकेत हो सकता है।
    • कोलेस्‍ट्रॉल के हाई होने पर कई बार पलकों पर या फिर आंखों के आसपास पीले रंग के धब्बे नजर आने लगते हैं। ऐसा होने पर आपको सावधान हो जाना चाह‍िए।

    यह भी पढ़ें: आंखों में दिखें ये 4 बदलाव, तो समझ लें बढ़ गया है Cholesterol लेवल; लापरवाही पड़ सकती है भारी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।