फिट रहने के लिए रोज करें ये 9 लो इंटेंसिटी वर्कआउट, आसानी से कम कर सकते हैं रूटीन में शामिल
क्या आपके लिए भी रोज एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है? अगर हां, तो चिंता मत करिए। हम आपको कुछ ऐसी आसान एक्सरसाइज (Easy Home Workouts) के बारे में बताने वाले हैं, जो लो इंटेंसिटी हैं और कम समय में भी की जा सकती हैं। आइए जानें इन एक्सरसाइज के बारे में।

एक्सरसाइज करने के लिए नहीं मिल पाता है समय? (Picture Courtesy: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की व्यस्त जीवनशैली में फिट रहना और भी जरूरी हो गया है। हालांकि, ऐसी लाइफस्टाइल के कारण ही एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता है। अगर आपके पास भी जिम जाकर एक्सरसाइज (Exercise for Busy Lifestyle) करने का समय नहीं है या किसी हेल्थ कंडीशन के कारण आप हाई इंटेंसिटी वर्कआउट नहीं कर पाते हैं, तो घबराइए मत।
आप कम समय में घर पर भी कुछ आसान एक्सरसाइज (Low-Intensity Exercise at Home) कर सकते हैं, जो आपकी फिटनेस को बरकरार रखने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं। ये एक्सरसाइज शरीर पर ज्यादा दबाव भी नहीं डालती है और हेल्दी रहने में मदद भी करती हैं। आइए जानें ऐसे ही लो इंटेंसिटी वाली कुछ एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें आप अपने वर्कआउट रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
(Picture Courtesy: Freepik)
फिट रहने के लिए लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज
- वॉकिंग- दौड़ की जगह अगर आप रोजाना तेज चाल से चलें, तो ये दिल को स्वस्थ रखने, वेट लॉस करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे सुबह या शाम किसी भी समय किया जा सकता है।
- योग- योग न केवल शरीर की स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है, बल्कि मेंटल स्ट्रेस भी कम करता है। ऐसे में 20-30 मिनट का योग काफी फायदेमंद साबित होगा।
- साइकलिंग- यह एक लो इम्पैक्ट कार्डियो वर्कआउट है, जो घुटनों पर ज्यादा दबाव डाले बिना फिटनेस को बनाए रखता है। चाहे बाहर साइकल चलाएं या घर पर स्टेशनरी बाइक का उपयोग करें।
- स्विमिंग- पानी में एक्सरसाइज करने से शरीर का भार कम हो जाता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह पूरे शरीर का एक्सरसाइज है, खासतौर पर पीठ, बाज़ू और पैरों के लिए।
- पिलाटेस- यह एक कोर-स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज है, जो पीठ, पेट और हिप्स की मसल्स को टोन करती है। यह पोस्चर सुधारने और संतुलन बढ़ाने में मदद करता है।
- सीढ़ियां चढ़ना- लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चुनने से रोजमर्रा की दिनचर्या में ही वर्कआउट जुड़ जाता है। यह हड्डियों को मजबूती देता है और थाइज को टोन करता है।
- ताई ची- धीमे और नियंत्रित मूवमेंट्स वाला यह वर्कआउट मानसिक शांति के साथ संतुलन और शरीर की स्थिरता बढ़ाने में मदद करता है।
- स्ट्रेचिंग- हर 1-2 घंटे में थोड़ा स्ट्रेच करना, खासकर लंबे समय तक बैठने वालों के लिए, बहुत जरूरी है। यह मसल्स में फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखता है और दर्द को कम करता है।
- लाइट डांस वर्कआउट- सॉफ्ट मूवमेंट्स वाला डांस, जैसे ज़ुम्बा मस्ती के साथ फिटनेस को बढ़ाता है। साथ में स्ट्रेस भी कम करता है।
यह भी पढ़ें- जहरीली हवा में एक्सरसाइज करना हो रहा मुश्किल? बंद कमरे में भी ऐसे रखें अपनी फिटनेस का ख्याल
यह भी पढ़ें- फिटनेस के लिए 10 हजार स्टेप्स नहीं हैं जरूरी! कम समय में इन 5 एक्सरसाइज से भी होगा फुल बॉडी वर्कआउट
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।