Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghee On Navel: नाभि पर घी लगाने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, पाचन होगा बेहतर, सेहत को मिलेंगे और कई लाभ

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 08:22 AM (IST)

    Ghee On Navel घी सेहत का खजाना है। यह हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ सेहत को भी बेहतर बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नाभि पर घी से मालिश किया जाता है। जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह पेट से जुड़ी बीमारियों के साथ स्किन के लिए भी गुणकारी होता है।

    Hero Image
    Ghee On Navel: नाभि पर घी लगाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ghee On Navel: घी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। घी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से स्वास्थ्य के जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है। इसमें विटामिन-E, विटामिन-A, विटामिन-D और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। घी खाने से सेहत को बहुत फायदा मिलता है, लेकिन क्या आपको पता है कि घी को नाभि में लगाने से भी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये आपकी स्किन के साथ-साथ पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर करने में मददगार है। तो आइए जानते हैं नाभि पर घी लगाने के फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मूद स्किन के लिए

    अगर समूद स्किन पाना चाहते हैं तो रोजाना नाभि में 2-3 बूंद घी डालने से फायदा मिलेगा। कहा जाता हैं नाभि में घी डालने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद होती है।

    कब्ज की समस्या दूर करे

    कब्ज की सम्स्या दूर करने के लिए घी का उपयोग किया जाता है। इसके लिए रात में सोते समय घी की 2-3 बूंद नाभि में डालें। इससे सुबह मोशन अच्छे से होगा और कब्ज की शिकायत दूर होगी। नाभि में घी डालने से पाचन भी दुरुस्त रहता है।

    जोड़ों का दर्द होगा दूर

    अगर कोई व्यक्ति जोड़ों के दर्द से परेशान है, तो उसे ठीक करने के लिए नाभि में घी लगा सकते हैं। रात में सोने से पहले घी से नाभि के चारों तरफ मालिश करें या घी की कुछ बूंदें नाभि में डालें। इससे जोड़ों का दर्द दूर होगा। साथ ही सूजन से भी आराम मिलेगा।

    आंखों के लिए फायदेमंद

    घी का इस्तेमाल से आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। रात को सोने से पहले 3-4 बूंद घी की नाभि पर डालें और हाथों से अच्छे से फैला लें और मालिश करें। इससे आंखों का सूखापन दूर होता है। इसके अलावा आई साइट भी ठीक होती है।

    होंठ नहीं फटेंगे

    रोजाना नाभि में घी डालने से होंठ फटना बंद हो जाते हैं। रात में सोते वक्त रोजाना घी डालना फायदेमंद होता है। इससे होंठ फटना तो बंद होते ही हैं साथ ही होंठ मुलायम भी बने रहते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik