Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोरिंगा से बने डिटॉक्स वॉटर से दूर होंगी 8 परेशानियां, शुगर होगा कंट्रोल और हड्डियां बनेंगी मजबूत

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 11:54 AM (IST)

    जैसे समय-समय पर घर की सफाई जरूरी होती है। वैसे ही शरीर की सफाई भी नियमित रूप से होनी जरूरी है। हम यहां सिर्फ बाहरी सफाई की नहीं बल्कि अंदरूनी सफाई की बात कर रहे हैं। बॉडी डिटॉक्स करने से कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। इसलिए हम आपको मोरिंगा की पत्तियों से बने डिटॉक्स वॉटर (Moringa Water Benefits) के बारे में बताने वाले हैं।

    Hero Image
    Moringa Water Benefits: मोरिंगा का पानी पीने से मिलेंगे 8 फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल डिटॉक्स वॉटर (Detox Water) का चलन काफी बढ़ गया है, क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। वैसे यह जरूरी भी है। वातावरण में मौजूद प्रदूषण और खराब खानपान की आदतों के कारण शरीर में गंदगी जमा होने लगती है, जिसे समय-समय पर साफ करना काफी जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉडी डिटॉक्स करने के लिए मोरिंगा (शहजन) के पत्तों से बना डिटॉक्स वॉटर (Moringa Leaves Detox Water) भी काफी फायदेमंद हो सकता है। मोरिंगा के पत्ते, फलियां और फूल सभी सेहत के लिए फायदेमंद (Moringa Water Benefits) होते हैं। इसलिए इसके पत्तों से बना डिटॉक्स वॉटर न सिर्फ शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, बल्कि सेहत को कई फायदे भी देता है। आइए जानते हैं। मोरिंगा के पत्तों से बने डिटॉक्स वॉटर के फायदे (Health Benefits of Moringa Water)।

    मोरिंगा के पत्तों से बने डिटॉक्स वॉटर के फायदे (Moringa Leaves' Water Benefits)

    शरीर को डिटॉक्स करता है

    मोरिंगा के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह लिवर और किडनी को साफ करके उन्हें बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करता है।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर पीने से पाचन क्रिया सुधरती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

    यह भी पढ़ें: जोड़ों का दर्द कम करने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, सहजन के सूप से मिलेंगे कई फायदे, नोट कर लें रेसिपी

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    मोरिंगा में विटामिन-सी, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसलिए मोरिंगा की पत्तियों के पानी को पीने से सर्दी-जुकाम और अन्य इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

    वजन घटाने में सहायक

    मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी असरदार है।

    एनर्जी बढ़ाने में मददगार

    इसमें मौजूद आयरन और विटामिन-बी शरीर को एनर्जी देते हैं। सुबह खाली पेट मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर पीने से दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

    त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

    मोरिंगा के पत्तों में मौजूद विटामिन-ए और ई त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और मुंहासों को कम करते हैं। यह बालों को मजबूत बनाकर झड़ने से रोकता है।

    ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है

    मोरिंगा में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

    हड्डियों को मजबूत बनाता है

    मोरिंगा में कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है।

    मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर बनाने की विधि

    • एक गिलास पानी में 5-6 ताजा मोरिंगा के पत्ते डालें।
    • इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
    • सुबह छानकर खाली पेट पिएं।
    • स्वाद के लिए नींबू या शहद मिला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पुरुषों का सच्चा साथी है Moringa, 5 समस्याओं से दिलाता राहत और सेहत बनाता है बेमिसाल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।