Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या Moringa में है दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम? मजबूत हड्डियों के लिए ऐसे करें डाइट में शामिल

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 05:30 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा पौधा है जिसमें दूध से भी कई गुना ज्यादा कैल्शियम होता है? जी हां हम बात कर रहे हैं Moringa की जिसे सहजन या ड्रमस्टिक भी कहते हैं। यह सुपरफूड न सिर्फ कैल्शियम का भंडार है बल्कि कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर है। आइए जानें स्ट्रॉन्ग बोन्स के लिए किस तरह इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।

    Hero Image
    क्या शरीर को दूध से ज्यादा कैल्शियम दे सकता है मोरिंगा? (Image Source: AI-Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ दूध पर निर्भर हैं, तो आप एक बड़े और फायदेमंद ऑप्शन को नजरअंदाज कर रहे हैं। वैज्ञानिक रूप से यह साबित हो चुका है कि Moringa की सूखी पत्तियों में दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है (Moringa For Calcium)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि पोषण का पावरहाउस है, जिससे शरीर की कई दिक्कतों को दूर किया जा सकत है। आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि मोरिंगा आपकी सेहत के लिए इतना जरूरी क्यों है (Moringa Benefits) और आप इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं।

    क्या सच में मोरिंगा में दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम है?

    इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड एंड साइंस के मुताबिक, मोरिंगा हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व मुहैया करता है। इसमें सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन ए, बी, सी, डी, और ई भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

    • हड्डियों के लिए वरदान: आपको जानकर हैरानी होगी कि मोरिंगा की सूखी पत्तियों में दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने, ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) को रोकने और दांतों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है।
    • आयरन और जिंक का बेहतरीन सोर्स: कैल्शियम के अलावा, मोरिंगा में भरपूर मात्रा में आयरन और जिंक भी होता है। आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करता है, जबकि जिंक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर के विकास में मदद करता है।
    • विटामिन का भंडार: इसमें पाए जाने वाले विटामिन हमारे एनर्जी लेवल को बनाए रखने और शरीर की विभिन्न प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं।

    कैसे करें मोरिंगा को डाइट में शामिल?

    • मोरिंगा पाउडर: मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बनाया जाता है। आप इसे सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसे स्मूदी, सूप या दाल में भी मिलाया जा सकता है। यह सबसे आसान और पॉपुलर तरीका है।
    • सब्जी और सूप: आप मोरिंगा की फलियों और पत्तियों की सब्जी बना सकते हैं। इसका सूप भी बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। यह खास तौर पर सर्दियों में शरीर को गरमाहट और पोषण देता है।
    • पराठा और रोटी: मोरिंगा पाउडर को आटे में मिलाकर आप पराठा या रोटी बना सकते हैं। यह न केवल स्वाद में अच्छा लगता है, बल्कि इससे आपको एक्स्ट्रा पोषण भी मिलता है।
    • सलाद या रायता: सलाद या दही के रायते में मोरिंगा पाउडर मिलाने से उसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।
    • चाय: मोरिंगा की पत्तियों को पानी में उबालकर आप इसकी चाय भी बना सकते हैं। इसमें थोड़ा शहद या नींबू डालकर इसका स्वाद भी बढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- गुनगुने पानी के साथ रोजाना खाएं एक चम्मच Moringa Powder, सेहत से जुड़ी 3 परेशानियां हो जाएंगी छूमंतर

    यह भी पढ़ें- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं Moringa Laddu, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल

    Source:

    International Journal of Food Science: https://onlinelibrary.wiley.com/doi/10.1155/2021/6627265

    comedy show banner
    comedy show banner