Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ऐसे नजर आते हैं आर्थराइटिस के शुरुआती संकेत, बिल्कुल नजरअंदाज न करें ये खतरे की घंटी

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 12:12 PM (IST)

    आमतौर पर आर्थराइटिस को बुजुर्गों की समस्या माना जाता है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या अब युवाओं में भी देखने को मिलती है। हालांकि, इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन वक्त पर अगर इसके लक्षण पहचान लें (Arthritis Symptoms), तो इसे बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। 

    Hero Image

    कैसे करें आर्थराइटिस की पहचान? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आर्थराइटिस (Arthritis) यानी गठिया पहले सिर्फ बुजुर्गों की समस्या मानी जाती थी। लेकिन घंटों बैठे रहने, एक्सरसाइज में कमी और खान-पान में लापरवाही के कारण अब युवाओं में भी यह समस्या बढ़ रही है। इसकी शुरुआत अक्सर इतनी धीरे होती है कि लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन अगर समय रहते इसके संकेतों (Arthritis Early Symptoms) को पहचान लिया जाए, तो इस समस्या को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। इसलिए इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानें आर्थराइटिस के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं।

    जोड़ों में अकड़न

    सुबह उठने पर या लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने के बाद जोड़ों में अकड़न महसूस होना आर्थराइटिस का एक प्रमुख शुरुआती लक्षण है। खासतौर से, यह अकड़न 30 मिनट से ज्यादा समय तक रह सकती है। शुरुआत में यह अकड़न हल्की होती है और हल्की गति या एक्सरसाइज के बाद ठीक हो जाती है, लेकिन समय के साथ यह बढ़ सकती है।

    Arthritis pain

    (Picture Courtesy: Freepik)

    जोड़ों में दर्द

    जोड़ों में दर्द आर्थराइटिस का सबसे सामान्य लक्षण है। शुरुआत में यह दर्द आता-जाता रह सकता है और कुछ  गतिविधियों के दौरान या बाद में बढ़ सकता है। यह दर्द एक या एक से ज्यादा जोड़ों में महसूस हो सकता है। अक्सर, घुटने, कूल्हे, रीढ़ की हड्डी और उंगलियों के जोड़ सबसे पहले प्रभावित होते हैं।

    जोड़ों में सूजन

    जोड़ों के आसपास की त्वचा लाल, गर्म और सूजी हुई दिखाई दे सकती है। यह सूजन लगातार या कभी-कभी हो सकती है। जोड़ों में फ्लूइड जमा होने के कारण यह सूजन होती है।

    जोड़ों से आवाज आना

    जोड़ों को हिलाने-डुलाने पर कट-कट या चटचट की आवाज आना, जिसे क्रेपिटस कहा जाता है, एक और संकेत हो सकता है। यह आवाज हड्डियों के घिसने या कार्टिलेज के डैमेज होने के कारण आती है।

    जोड़ों के मूवमेंट में कमी

    प्रभावित जोड़ को पूरी तरह से मोड़ने या सीधा करने में परेशानी होना भी एक शुरुआती संकेत है। उदाहरण के लिए, घुटने को पूरी तरह से मोड़ने में परेशानी होना या कंधे को पूरी तरह से ऊपर उठाने में दिक्कत होना।

    मांसपेशियों में कमजोरी

    जोड़ों के आसपास की मांसपेशियां कमजोर महसूस होने लगती हैं। इसका कारण दर्द के कारण उस जोड़ का कम इस्तेमाल करना है, जिससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।

    थकान का अहसास 

    कई प्रकार के आर्थराइटिस, खासतौर से रुमेटाइड आर्थराइटिस, पूरे शरीर को प्रभावित करते हैं। इसके कारण बिना किसी कारण के थकान, सुस्ती और बुखार जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- World Arthritis Day 2025: हाईराइज इमारतों से धूप की दूरी, महिलाओं में ला रही विटामिन डी की कमी

    यह भी पढ़ें- पीएम 2.5 का बढ़ता स्तर दे रहा जोड़ और रीढ़ का दर्द, खराब लाइफस्टाइल भी है बड़ी वजह

    Source: