Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मखाना या फ‍िर भुने हुए चने, क‍िसे खाने से आपको म‍िलेगी ज्‍यादा ताकत? यहां दूर करें कन्‍फ्यूजन

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 09:06 PM (IST)

    आज के समय में गलत खानपान से कई बीमारियाें का खतरा बढ़ता जा रहा है। सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियां फल और ड्राई फ्रूट्स काे खाने की सलाह दी जाती है। भुना चना और मखाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेक‍िन क्‍या आप जानते ह‍ैं क‍ि इन दोनों में से कौन सेहत के ल‍िए ज्‍यादा फायदेमंद हैं?

    Hero Image
    मखाना और भुने हुए चने खाने के फायदे (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों को कई तरह की समस्‍याएं हो रही हैं। इससे कई गंभीर बीमार‍ियों का खतरा भी बढ़ गया है। सेहतमंद रहने के ल‍िए एक्‍सपर्ट हेल्‍दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। कहा जाता है क‍ि हमें हरी सब्‍ज‍ियों और फलों को डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इससे हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्‍व म‍िल जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं कुछ लोग ड्राई फ्रूट्स भी खाते हैं। फ‍िटनेस पर ध्‍यान देने वाले लोग रोस्‍टेड मखाना या फ‍िर भुना हुआ चना जरूर खाते हैं। इससे उनको कई फायदे भी म‍िलते हैं। इससे मसल्‍स मजबूत हाेते हैं। साथ ही हमारा शरीर ताकतवर बनता है। लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि भुना हुआ मखाना या चना, दोनों में से कौन ज्‍यादा फायदेमंद होता है?

    अगर नहीं, तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि इन दोनों में से सेहत के ल‍िए कौन ज्‍यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    मखाना खाने के फायदे

    • आपको बता दें क‍ि मखाने में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इससे हमारा द‍िल भी हेल्‍दी रहता है।
    • मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इस कारण डायब‍िटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाह‍िए।
    • मखाने में फाइबर की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप ओवरईट‍िंग से बचे रहते हैं। इस कारण वजन कम करना आसान हाे जाता है।
    • अगर आप मखाने को डाइट में शाम‍िल करते हैं, ताे इससे आपकी हड्ड‍ियां मजबूत हाेती हैं। आपको बता दें क‍ि मखाने में मौजूद कैल्‍श‍ियम ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
    • रोजाना मखाना खाने से डाइजेशन बेहतर होता है। इससे कब्‍ज, एस‍िड‍िटी की समस्‍या से राहत म‍िलती है।

    यह भी पढ़ें: मखाना खाने से High Blood Sugar हो सकता है कंट्रोल, 3 तरीकों से बनाएं डाइट का ह‍िस्‍सा

    भुना हुआ चना खाने के फायदे

    • भुना हुआ चना खाने से भी आपका डाइेजशन बेहतर होता है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम काे मजबूत बनाने का काम करते हैं। इससे पेट दर्द की समस्‍या में भी आराम म‍िलता है।
    • प्रोटीन से भरपूर होने के कारण भुना हुआ चना आपकी फ‍िटनेस का भी ख्‍याल रखता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है ज‍िससे बार-बार भूख नहीं लगती है। इससे वजन तेजी से कम होता है।
    • ज‍िन लोगों को खून की कमी है, उन्‍हें भुने हुए चने को जरूर से जरूर खाना चाह‍िए। इससे एनीम‍िया से राहत म‍िलती है।
    • ये बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। इस कारण आपका हार्ट हेल्‍दी रहता है।

    दोनों में से कौन ज्‍यादा फायदेमंद?

    भुने हुए चने में प्रोटीन, आयरन और फाइबर की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से हमारे शरीर को एनर्जी म‍िलती है। ये पेट और द‍िल के ल‍िए बेहद फायदेमंद होता है। इससे खून की कमी भी दूर होती है। वहीं, अगर आप वजन कम करने की कोश‍िश करते हैं तो मखाना आपके ल‍िए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। दोनों ही अपनी-अपनी जगह आपको जबरदस्‍त फायदे पहुंचाते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्‍या होगा अगर गर्मी में 30 द‍िनों तक खा ल‍िया मखाना? हैरान करने वाले हैं इसके जबरदस्‍त फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner