मिट्टी पर चलना या घास पर चलना: किस एक्सरसाइज से बर्न होंगी ज्यादा कैलोरीज? एक क्लिक में जानें
आजकल फिटनेस को लेकर लोग काफी जागरूक हो गए हैं और वॉकिंग (Walking) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मिट्टी पर चलना ज्यादा फायदेमंद है या घास पर (Walking on Soil vs Walking on Grass)? कौन-सी सतह पर चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है? आइए इस दिलचस्प विषय पर इस आर्टिकल में कुछ खास बातें जानते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Walking on Soil vs Walking on Grass: अगर आप भी वजन घटाने या फिट रहने के लिए रोजाना वॉक करते हैं, तो यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि कौन-सी सतह पर चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और आपके शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं। जी हां, कहां चलना ज्यादा फायदेमंद है- मिट्टी पर या घास पर?
बहुत से लोग पार्क में सुबह-सुबह नंगे पैर हरी घास पर टहलते हैं, तो कुछ मिट्टी वाले रास्तों पर वॉक करना पसंद करते हैं। दोनों के अपने अलग फायदे हैं, लेकिन अगर आपका मेन टारगेट कैलोरी बर्न करना और ज्यादा फिट रहना है, तो आपको यह समझना होगा कि कौन-सा ऑप्शन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों के बीच का अंतर और उनके फायदे (Health Benefits Of Walking) बताएंगे, जिससे आप अपनी एक्सरसाइज को और बेहतर बना सकें।
मिट्टी पर वॉक करने के फायदे
अगर आप नेचुरल और हार्ड वर्कआउट करना चाहते हैं, तो मिट्टी पर चलना एक बेहतरीन ऑप्शन है। मिट्टी की सतह आमतौर पर असमान और थोड़ी नरम होती है, जिससे शरीर को संतुलन बनाए रखने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि आपका मसल्स ज्यादा एक्टिव होते हैं और ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
सेहत को मिलते हैं ये फायदे
- ज्यादा कैलोरी बर्न होती है क्योंकि शरीर को असमान सतह पर चलने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
- पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और संतुलन बनाए रखने में सुधार आता है।
- हड्डियों और जोड़ों पर कम असर पड़ता है क्योंकि मिट्टी की सतह सख्त नहीं होती।
- आउटडोर वॉक करने से शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जिससे एनर्जी बढ़ती है।
कितनी कैलोरी बर्न होती है?
- अगर आप 30 मिनट तक मिट्टी पर चलते हैं, तो आप लगभग 150-180 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
- अगर आप तेज चाल में चलते हैं या हल्की दौड़ लगाते हैं, तो यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- 30 मिनट की वॉक या 30 मिनट का योग: किससे मिलेंगे सेहत को ज्यादा फायदे? एक क्लिक में समझें
घास पर वॉक करने के फायदे
अगर आप आरामदायक और रिलैक्सिंग वॉक चाहते हैं, तो घास पर चलना एक शानदार विकल्प हो सकता है। खासतौर पर अगर आप नंगे पैर घास पर चलते हैं, तो यह आपके ब्लड सर्कुलेशन, मानसिक शांति और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
सेहत को मिलते हैं ये फायदे
- जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है, जिससे घुटनों और एड़ियों में दर्द की समस्या नहीं होती।
- ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई सही तरीके से होती है।
- मानसिक तनाव कम होता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है।
- नंगे पैर चलने से एक्यूप्रेशर का प्रभाव पड़ता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह अच्छा होता है।
कितनी कैलोरी बर्न होती है?
- अगर आप 30 मिनट तक घास पर वॉक करते हैं, तो आप लगभग 120-150 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
- अगर आप तेज चलें या जॉगिंग करें, तो यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
कौन-सी वॉक ज्यादा फायदेमंद है?
अब सवाल यह है कि मिट्टी पर चलना ज्यादा फायदेमंद है या घास पर? इसका जवाब आपके फिटनेस गोल्स पर निर्भर करता है।
- अगर आपका लक्ष्य सिर्फ रिलैक्स करना और मानसिक शांति पाना है, तो घास पर चलना बेहतर रहेगा।
- अगर आपका लक्ष्य ज्यादा कैलोरी बर्न करना और मांसपेशियों को मजबूत बनाना है, तो मिट्टी पर चलना बेस्ट रहेगा।
क्या है स्मार्ट तरीका?
अगर आप दोनों के फायदे लेना चाहते हैं, तो हफ्ते में कुछ दिन मिट्टी पर और कुछ दिन घास पर चलने की आदत डालें। इससे आपको बैलेंस्ड फिटनेस मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Walk करते समय आप भी तो नहीं कर रहे 10 गलतियां, फायदे की जगह शरीर को हो जाएगा नुकसान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।