Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chewing Gum Benefits: शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 09:50 PM (IST)

    Chewing Gum Benefits अगर आप तनाव और चिंता की समस्या से परेशान हैं तो च्युइंग गम का सहारा ले सकते हैं। तनाव से निजात पाने के लिए कुछ लोग योग का सहारा लेते हैं तो कुछ लोग नाखून चबाते हैं। च्युइंग गम के चबाने से स्ट्रेस रिलीज होता है।

    Hero Image
    Chewing Gum Benefits: शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chewing Gum Benefits: आपने बहुत से लोगों को च्युइंग गम चबाते देखा होगा। यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। कई लोगों का कहना होता है कि च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। हालांकि, शुगर फ्री च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। अगर आपको शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने के फायदे नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तनाव में मिलता है आराम

    अगर आप तनाव और चिंता की समस्या से परेशान हैं, तो च्युइंग गम का सहारा ले सकते हैं। तनाव से निजात पाने के लिए कुछ लोग योग का सहारा लेते हैं तो कुछ लोग नाखून चबाते हैं। च्युइंग गम के चबाने से स्ट्रेस रिलीज होता है। आसान शब्दों में कहें, तो स्ट्रेस कम होता है।

    मुंह की बदबू दूर होती है

    अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं और आपने सभी हथकंडे अपना लिए हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए च्युइंग गम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके कई फ्लेवर आते हैं। च्युइंग गम चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है।

    एकाग्रता बढ़ती है

    च्युइंग गम चबाने से एकाग्रता भी बढ़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो च्युइंग गम चबाने काम के प्रति फोकस बढ़ता है। साथ ही भटकाव नहीं होता है। अगर आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं, तो च्युइंग गम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    एसिड रिफ्लक्स से मिलता है निजात

    जब आप लंबे समय तक कुछ खाते नहीं हैं, तो पेट में एसिड रिलीज होता है। यह एसिड फ़ूड पाइप के जरिए गले तक पहुंच जाता है। इससे सीने और गले में जलन महसूस होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप च्युइंग गम का सहारा ले सकते हैं। च्युइंग गम चबाने से मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है, जो सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर शुगर फ्री च्युइंग का सहारा ले सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।