Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, मिस न करें साल का आखिरी 'कोल्ड सुपर मून' देखने का मौका

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 11:38 AM (IST)

    दिसंबर में साल का आखिरी सुपर मून (Super Moon) 4 दिसंबर को दिखाई देगा, जिसे 'कोल्ड सुपर मून' कहा जा रहा है। इस रात को चांद नारंगी रंग का, सामान्य से 10 ...और पढ़ें

    Hero Image

    सुपर मून क्या होता है? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का यह महीना खगोलीय घटनाओं के लिए काफी खास रहने वाला है। इस साल की अंत भी एक अद्भुत नजारे के साथ होने वाली है। दरअसल, इस महीने इस साल का सबसे आखिरी सुपर मून (Super Moon 2025) देखा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह अद्भुत नजारा आज की रात यानी 4 दिसंबर को दिखाई देगा। आज सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में चंद्रमा दिखाई देगा, जो आधी रात के आस-पास अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा और फिर सुबह होते ही पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा।  

    इस सुपर मून क्या विशेषताएं हैं?

    जवाहर तारामंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार, इस सुपर मून को 'कोल्ड सुपर मून' कहा जाता है। यह साल 2025 की चार सुपर मून की सीरिज का तीसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रमा है। इस सीरिज का चौथा और अगला सुपर मून जनवरी 2026 में दिखाई देगा।

    इस कोल्ड सुपर मून की सबसे बड़ी खासियत है इसका रूप। यह धरती के काफी करीब होगा, जिसकी वजह से यह नारंगी रंग का दिखाई देगा। पृथ्वी से इसकी दूरी लगभग 3,57,000 किमी होगी। करीब होने के कारण ही यह सामान्य चंद्रमा से 10 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत तक ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। इस अद्भुत चंद्रमा को 'लांग नाइट मून' और 'मून बिफोर यूल' जैसे नामों से भी जाना जाता है।

    Work from home Benefits (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    दिसंबर की अन्य प्रमुख खगोलीय घटनाएं

    सुपर मून के अलावा दिसंबर में कई अन्य रोचक खगोलीय घटनाएं भी होंगी, जैसे-

    • 21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात होगी, जो सर्दियों के आगमन को और भी खास बना देगी।
    • पूरे महीने चंद्रमा कई ग्रहों के निकट से गुजरेगा।
    • 7 दिसंबर को यह बृहस्पति के निकट दिखाई देगा।
    • 18 दिसंबर को बुध के पास होगा।
    • 19 दिसंबर को शुक्र के करीब और 27 दिसंबर को शनि के पास दिखाई देगा।

    इसके अलावा, सुरूर फातिमा बताती हैं कि सूर्य अभी भुजंगधारी राशि में है और 19 दिसंबर को यह धनु राशि में प्रवेश करेगा।

    इस सुपर मून को देखना वास्तव में एक शानदार अनुभव हो सकता है। यह रात प्रकृति के इस अंतिम खगोलीय उपहार का आनंद लेने का एक बेहतरीन मौका है, तो आज रात सुपर मून का अद्भुत नजारा आपको जरूर देखना चाहिए।