Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लव मैरिज हो या अरेंज, आखिर क्यों शादी को 'क्राइम थ्रिलर' बना रही महिलाएं? समझें पूरी साइकोलॉजी

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 06:49 PM (IST)

    Love Marriage Vs Arrange Marriage Psychology इंदौर और मेरठ जैसी घटनाओं में पत्नियों ने जो खौफनाक कदम उठाए हैं इसने रिश्तों में बढ़ते तनाव को उजागर किया है। साइकोलॉज‍िस्‍ट ने ऐसी मह‍िलाओं की मानसि‍क स्‍थि‍त‍ि पर बात की है। उनका ये भी कहना है क‍ि सोशल मीडिया और फिल्में रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं।

    Hero Image
    क्‍यों मह‍िलाएं उठा रहीं हैं ये खौफनाक कदम?

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Psychology Behind Marital Crimes: मध्य प्रदेश में इंदौर के राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री सॉल्‍व हो चुकी है। पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही पति‍ की हत्‍या करवाई थी। ये कपल इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने के ल‍िए गया था। उसी दौरान इस घटना को अंजाम द‍िया गया। कुछ समय पहले मेरठ की मुस्‍कान ने प्रेमी के साथ म‍िलकर अपने पत‍ि की ऐसे ही बेरहमी से हत्‍या (crime thriller marriages) करवा दी थी। उसके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर द‍िया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि ये कहानी स‍िर्फ र‍िश्‍ते की नहीं, बल्कि उस गहराई की है जहां प्‍यार की जगह नफरत, भरोसे ही जगह धोखा और साथ नि‍भाने के बजाय र‍िश्‍तों को खत्‍म कर देने की सोच ने जन्‍म ले ल‍िया है। सिर्फ ये दो ही नहीं, बल्कि पिछले कुछ समय में ऐसे कई केस सामने आए हैं, जहां महिलाएं रिश्तों (ove marriage vs arranged marriage psychology) से उबरने की बजाय उन्हें खत्म करने का रास्ता चुन रही हैं।

    आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या ये सिर्फ क्राइम है या मानसिक असंतुलन भी? क्या रिश्तों में बढ़ता दबाव अब खतरनाक रूप ले चुका है? इन्हीं सवालों के जवाब जानने के ल‍िए हमने द‍िल्‍ली की सीनियर साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा से खास बातचीत की, ताकि हम समझ सकें कि रिश्तों में ऐसा जहर आखिर कैसे पनप रहा है। ये हैं बातचीत के कुछ अंश -

    प्रश्‍न - आजकल महिलाएं हिंसा या हत्या जैसे कदम क्यों उठा रही हैं?

    उत्‍तर - इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है स्‍ट्रेस, प्रेशर या अंदर दबीं फील‍िंग्‍स। नई-नई शाद‍ियों में जब ऐसा होता है तो इसके पीछे का कारण या तो ये होता है क‍ि शादी जबरदस्‍ती कराई गई है, या फ‍िर उसका पत‍ि उसे पसंद नहीं है। ऐसे में मह‍िलाओं के मन में बैठ जाता है क‍ि उनकी पसंद और नापसंद को जरूरी नहीं समझा जा रहा है। ऐसे में वे वॉयलेंट होने का रास्‍ता चुन लेती हैं।

    प्रश्‍न - जब कोई महिला अपने पति की हत्या करवा देती है, तो क्या ये सिर्फ क्राइम है या कोई मानसिक बीमारी?

    उत्‍तर- इसे स‍िर्फ क्राइम नहीं कहा जा सकता है, इसे दि‍मागी रूप से बीमार होना भी कह सकते हैं। ऐसी मह‍िलाएं अपनी भावनाओं और गुस्‍से को बैलेंस नहीं कर पाती हैं। जैसा क‍ि आप सभी जानते हैं क‍ि गुस्‍से में इंसान हमेशा गलत कदम ही उठाता है। इसके पीछे भी यही कारण है।

    प्रश्‍न - कपल्‍स में भरोसा क्‍यों इतनी जल्दी टूट जाता है?

    उत्‍तर - क‍िसी भी र‍िश्‍ते में भरोसा एक अहम रोल प्‍ले करता है। भरोसा जीतने में समय भी लगता है। हालांक‍ि आज के समय में र‍िश्‍ते मूड पर डि‍पेंड हो गए हैं। ये भावना आ चुकी है क‍ि "मेरी मर्जी नहीं तो रिश्ता भी नहीं"। वे समझाैता करने के बजाय र‍िश्‍तों को तोड़ना ज्‍यादा पसंद करते हैं।

    प्रश्‍न - क्या सोशल मीडिया और फिल्में रिश्तों पर नकारात्‍मक असर डाल रही हैं ?

    उत्‍तर - बिल्कुल, ये सही बात है। आजकल आधे से ज्‍यादा लोग इंस्‍टाग्राम पर रील्स देखकर ही उसे अपनी लाइफ मान लेते हैं। वे अपने रिश्तों की तुलना रील से करने लगते हैं। वहीं फ‍िल्‍मों में द‍िखाई जानी वाली घटनाएं भी रि‍श्‍ताें पर बुरा असर डालती हैं। असल रिश्ते की बात करें तो यहां आपको जिम्मेदारी निभानी होती है।

    प्रश्‍न - क्या Extra Marital Affairs के पीछे भी मानसिक वजहें होती हैं?

    उत्‍तर - जी हां, कई बार यह अधूरी जरूरतों की वजह से होता है। अगर आप क‍िसी भी कीमत पर अपनी बात मनवाने पर अड़े रहते हैं तो ये सामने वाले पर दबाव डाल सकता है। जब किसी को अपने रिश्ते में अपनापन या समझदारी नहीं मिलती, तो वो बाहर तलाश शुरू कर देता है।

    यह भी पढ़ें: शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम, लिंक से लिंक जोड़ा तो... मेघालय पुलिस ने बताई हनीमून मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी

    प्रश्‍न - क्या ये मर्डर इस बात का संकेत हैं कि महिलाएं अब दबाव में नहीं रहना चाहतीं?

    उत्‍तर - बिल्कुल सही। अब महिलाएं इंड‍िपेंडेंट हो रही हैं। उनमें जागरुकता और exposure बढ़ा है। वे अब चुपचाप सहने वाली नहीं रहीं हैं। हालांक‍ि क‍िसी की जान लेना एक गलत फैसला है।

    प्रश्‍न - ऐसे रिश्तों में तनाव को संभालने के लिए क्या मेंटल हेल्थ सपोर्ट जरूरी है?

    उत्‍तर - हां, मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल की मदद लेना बहुत जरूरी है। इससे लोग अपनी सोच, फील‍िंग्‍स और जरूरतों को सही तरह से एक्‍सप्रेस कर सकेंगे।

    प्रश्‍न - परिवारों और कपल्स के लिए आपकी क्या सलाह है ताकि रिश्ता में हत्‍याएं न हों?

    उत्‍तर - प्री मैरिटल काउंसलिंग और फैमिली काउंसलिंग को जरूरी कर द‍िया जाना चाह‍िए। सरकार और मीडिया को भी इसका प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। हम जैसे फ‍िज‍िकल हेल्‍थ को जरूरी मानते हैं, उसी तरह मेंटल हेल्‍थ भी जरूरी है।

    इन पत्‍न‍ियों ने भी रची थी खौफनाक साज‍िश

    • मध्‍य प्रदेश के इंदौर की सोनम ने पांच साल छोटे बॉयफ्रेंड के ल‍िए अपने पत‍ि की हनीमून पर हत्‍या करवा दी। ज‍िसे पुल‍िस ने 17 द‍िन बाद ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।
    • मेरठ में मुस्कान नाम की लड़की ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ कुमार राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
    • यूपी के औरैया में भी शादी के 15वें दिन दुल्हन ने अपने पति की हत्या करवा दी।
    • जयपुर की रहने वाली महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पत‍ि की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि पति को पत्नी के अफेयर के बारे में पता चल गया था। शव को बोरे में भरकर आग लगवा द‍िया था।
    • बेंगलुरु में भी इसी तरह की घटना घटी, जहां एक 37 साल के रियल एस्टेट कारोबारी लोकनाथ सिंह की उनकी पत्नी और सास ने मिलकर हत्या कर दी। पत‍ि के संबंध होने की बात सामने आई थी।

    यह भी पढ़े: हनीमून प्लान, राजा का शव और वापसी की टिकट... ऐसे उठा सोनम की बेवफाई से पर्दा; पुलिस ने यूं सुलझायी मर्डर मिस्ट्री

    comedy show banner
    comedy show banner