Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भारत में इटली का अनुभव लेना चाहते हैं? चलिए लवासा की सैर पर!

    Updated: Tue, 06 Jan 2026 06:53 PM (IST)

    सर्दियों में घूमने के लिए महाराष्ट्र का लवासा एक अनोखा विकल्प है, जिसे 'भारत का इटली' कहा जाता है। यह शहर अपनी भूमध्यसागरीय वास्तुकला, रंगीन रास्तों औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत का इटली, जहां प्रकृति और वास्तुकला का अद्भुत संगम है (Picture Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में दिनों में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। ठंडी हवाएं और शांत वातावरण मन को अलग ही सुकून देता है। यही वजह है कि लोग अक्सर विंटर सीजन में भी घूमने का प्लान बनाते हैं। सर्दियों में बात जब भी घूमने की आती है, तो पहाड़ लोगों की पहली पसंद होते हैं।

    पहाड़ों की ताजी हवा और वहां की शांति हमेशा से ही हमें अपनी ओर आकर्षित करती है और इसी वजह से आजकल लगभग हर हिल स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा रहती है। ऐसे में अगर आप कोई ऐसा डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ भीड़भाड़ से दूर हो, तो महाराष्ट्र में एक ऐसी ही जगह है। यह एक ऐसी जगह है, जो कई सारे रहस्यों से भरी हुई है और आपको हैरान कर देगी। आइए जानते हैं क्यों खास है यह जगह-

    लवासा: भारत का इटली

    अगर आप अभी तक समझ नहीं पाए हैं, तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के लवासा शहर की, जिसे भारत का इटली कहा जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरत वास्तुकला, रंगीन रास्तों और झील के किनारे बसे नजारों के साथ आपको किसी दूसरी दुनिया में ले जाती है।

    lavasa (3)

    लवासा को खास तौर पर इटली के मशहूर तटीय शहर 'पोर्टोफिनो' की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। यहां की आर्किटेक्चर शैली बिल्कुल भूमध्यसागरीय (Mediterranean) है। वारसगांव झील के किनारे बनी रंग-बिरंगी इमारतें, पत्थर के बने रास्ते (cobblestone streets) और खूबसूरत पुल इसे एक परफेक्ट यूरोपीय शहर जैसा लुक देते हैं। सह्याद्रि पर्वतमाला की गोद में बसा लवासा, नेचर और मॉर्डन आर्किटेक्ट का एक बेहतरीन संगम है।

    घूमने का सबसे अच्छा समय

    लवासा की खूबसूरती को करीब से देखने और महसूस करने के लिए सही समय पर यहां जाना बेहद जरूरी है। यहां की ट्रिप प्लान करने के लिए आप मौसम के हिसाब से प्लानिंग कर सकते हैं:- 

    • अक्टूबर से मार्च (सर्दियां): यह महीने यहां आने का सबसे सही समय है। इस दौरान यहां मौसम बेहद सुहाना होता है। आप यहां झील के किनारे टहलने, साइकिलिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
    • जून से सितंबर (मानसून): अगर बारिश के शौकीन हैं और इस दौरान घूमना पसंद करते हैं, तो आपके लिए मानसून में यह जगह जन्नत है। इस दौरान यहां का पूरा इलाका धुंध और हरियाली से ढक जाता है। हर तरफ बहते झरने इस जगहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। 
    • अप्रैल से जून (गर्मियां): इस दौरान मौसम थोड़ा गर्म होता है, लेकिन अगर आप कम भीड़भाड़ और लोगों से दूर शांति से कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो इस समय भी यहां आ सकते हैं।
    lavasa (1)

    कैसे पहुंचें लवासा?

    लवासा तक पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग चुन सकते हैं। यह हिल स्टेशन सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और यहां तक का सफर काफी रोमांचक होता है:-

    • दूरी: यह पुणे से करीब 57 किलोमीटर और मुंबई से लगभग 190 किलोमीटर दूर है।
    • रोड ट्रिप: अपनी कार या टैक्सी से यहां जाना सबसे अच्छा ऑप्शन है। घुमावदार रास्ते और पहाड़ियों के नजारे आपके सफर को यादगार बना देंगे। आप पुणे से यहां 1.5 से 2 घंटे और मुंबई से 4 से 5 घंटे में पहुंच सकते हैं। 
    • पब्लिक ट्रांसपोर्ट: अगर आप ट्रेन या फ्लाइट से आ रहे हैं, तो यहां सबसे करीबी स्टॉप पुणे एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन होगा। वहां से आप आसानी से प्राइवेट टैक्सी या बस लेकर लवासा पहुंच सकते हैं।
    lavasa (2)

    यह भी पढ़ें- भीड़भाड़ और प्रदूषण से चाहिए आजादी? तो अपनी अगली ट्रिप के लिए चुनें ये 10 ‘Cleanest Countries’

    यह भी पढ़ें- धरती पर जन्नत का एहसास कराते हैं दुनिया के 10 देश, 2026 की Foreign Trip को बना देंगे यादगार