International ट्रिप अब नहीं पड़ेगी जेब पर भारी, दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ कम खर्च में घूम सकते हैं ये 8 देश
अगर आप घूमने-फिरने के शौक रखते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट की चिंता कर रहे हैं तो परेशान मत होइए दिल्ली एयरपोर्ट से कई खूबसूरत देशों के लिए सस्ती फ्लाइट्स उपलब्ध हैं जिससे आप कम खर्च में विदेश ट्रिप कर सकते हैं। यहां 8 बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन के बारे में बारे में...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप भी घूमने के शौकीन हैं। देश के कई शहर एक्सप्लोर कर चुके हैं और अब विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे है, लेकिन बजट की फिक्र आपको रोक रही है तो परेशान न हों। दिल्ली एयरपोर्ट से कई खूबसूरत देशों के लिए सस्ती फ्लाइट उपलब्ध हैं, जिनसे आप कम खर्च पर विदेश में शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।
आइए हम आपको बताते हैं, ऐसे 8 बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल डेस्टिनेशन; जहां आप कम खर्च में रोमांचक यात्रा कर सकते हैं...
डेस्टिनेशन नंबर-1: अलमाती, कजाखस्तान
क्यों जाना चाहिए?
अलमाती (Almaty), कजाखस्तान का सबसे बड़ा शहर है। यह अपने प्राकृतिक सौंदर्य, आधुनिक वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां खूबसूरत बर्फीले पहाड़, हरे-भरे पार्क, ऐतिहासिक स्थल और सेब के बागानों के लिए जाना जाता है। यह कम बजट में घूमने के लिए एक शानदार शहर है।
- कितने दिन का ट्रिप बनाएं : कम से कम 3 से 4 दिन।
- फ्लाइट खर्च : 18,000-22,000 रुपये राउंड ट्रिप
- जाने का सही समय: यूं तो साल भर में कभी भी अलमाती जाया जा सकता है, लेकिन अप्रैल से मई और सितंबर से अक्टूबर सबसे अच्छा समय है। इस वक्त मौसम सुहावना रहता है।
टिप्स
- शहर में मेट्रो और बस सर्विस सस्ती हैं। आप इनको प्राथमिकता दें।
- होटल की बजाय, गेस्ट हाउस और होस्टल में ठहरें।
- मुफ्त में घूमने के लिए पार्क और पर्वतीय क्षेत्र जाएं।
ये फूड भी ट्राई करें
- सस्ते और अच्छे कैफे में पारंपरिक कजाख व्यंजन खाएं।
- लोकल बाजार से लैग्मन (नूडल सूप) और समसा (पेस्ट्री स्नैक) ट्राई करें।
डेस्टिनेशन नंबर-2: हनोई, वियतनाम
क्यों जाना चाहिए?
वियतनाम का शहर हनोई अपनी सांस्कृतिक धरोहर, समृद्ध विरासत, फ्रेंच वास्तुकला, जीवंत नाइटलाइफ और शानदार स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है।
- कितने दिन का ट्रिप बनाएं : 2 से 3 दिन।
- फ्लाइट खर्च: करीब 17,000 से 20,000 रुपये राउंड ट्रिप
टिप्स:
- लोकल बस और किराये पर साइकिल लेकर शहर को घूमें।
- ओल्ड क्वार्टर में अपने बजट के होमस्टे और हॉस्टल में ठहरें।
- मुफ्त में घूमने के लिए होआन कीम झील और स्थानीय बाजार जाएं।
ये फूड भी ट्राई करें
- स्ट्रीट फूड में फो (नूडल सूप) और बन मी (सैंडविच) जरूर ट्राई करें।
- लोकल मार्केट्स में बने भोजन का आनंद लें।
- ओल्ड क्वार्टर के पारंपरिक कैफे में हनोई एग स्पेशल कॉफी का अनुभव लें।
डेस्टिनेशन नंबर-3: फुकेट, थाईलैंड
क्यों जाना चाहिए?
थाईलैंड का फुकेट शहर एक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है, जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों (Beach), प्राचीन मंदिरों, नाइटलाइफ और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर है। नीला आसमान और सफेद रेत पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। आप यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का आनंद ले सकते हैं।
- कितने दिन का ट्रिप बनाएं : 5 से 7 दिन।
- फ्लाइट खर्च: करीब 23,000 रुपये राउंड ट्रिप
- जाने का सही समय: नवंबर से फरवरी फुकेट जाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।
टिप्स
- घूमने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे- सोंगथेव्स और बसों का इस्तेमाल करें।
- होटल की बजाय हॉस्टल और गेस्ट हाउस में ठहरें।
- समुद्र तटों और मुफ्त आकर्षणों का आनंद लें।
- वहां घूमने वाले कुछ ग्रुप के साथ बुकिंग करें।
ये फूड भी ट्राई करें
- स्ट्रीट फूड से पैड थाई (stir-fried noodles) और टॉम यम गूंग(spicy shrimp soup) ट्राई करें।
- फुकेट के स्थानीय बाजारों में सस्ते और स्वादिष्ट भोजन का स्वाद जरूर लें।
डेस्टिनेशन नंबर-4: कोलंबो, श्रीलंका
क्यों जाना चाहिए?
पड़ोसी देश श्रीलंका की राजधानी कोलंबो ऐतिहासिक इमारतों, समुद्र तट और बाजारों का एक अनोखा मिश्रण है।
- कितने दिन का ट्रिप बनाएं : 7 से 15 दिन।
- फ्लाइट खर्च: करीब 18,000 से 21,000 रुपये राउंड ट्रिप।
- जाने का सही समय: दिसंबर से मार्च और जुलाई से सितंबर के बीच।
टिप्स
- लोकल बस और टुक-टुक का इस्तेमाल करें।
- सस्ते होटलों में ठहरें।
- फ्री में घूमने के लिए गाले फेस ग्रीन और स्थानीय पार्क जाएं।
ये फूड भी ट्राई करें
- स्ट्रीट फूड से एग हॉपर्स और कोट्टू रोटी ट्राई करें।
- सस्ते लोकल स्ट्रीट फूड स्टॉल्स से खाएं।
डेस्टिनेशन नंबर-5: बाकू, अजरबैजान
क्यों जाना चाहिए?
अजरबैजान का यह शहर बाकू शहर प्राचीन विरासत और आधुनिक आर्किटेक्चर का एक बेहतरीन मेल है। यह कहा जाए कि बाकू भविष्यवादी वास्तुकला वाला एक ऐतिहासिक पुराना शहर है। एक किफायती टूरिस्ट प्लेस है।
- कितने दिन का ट्रिप बनाएं : 3 से 4 दिन।
- फ्लाइट खर्च: करीब 21,000 से 25,000 रुपये राउंड ट्रिप
टिप्स
- शहर घूमने के लिए मेट्रो और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
- पुराने शहर या डाउनटाउन बाकू में हॉस्टल या गेस्ट हाउस ठहरें।
- निशुल्क पर्यटन स्थलों- मेडेन टॉवर, फ्लेम टॉवर और बाकू बुलेवार्ड घूमें।
खाएं ये फूड
- स्ट्रीट फूड में कबाब और कुताब (भरी हुई रोटी)जरूर ट्राई करें।
- स्थानीय रेस्तरां में प्लोव (pilaf) और डोलमा (stuffed vine leaves) जैसे व्यंजन आजमाएं।
- सस्ते और फ्रेश बेकरी फूड ट्राई करें।
डेस्टिनेशन नंबर-6: त्बिलिसी, जॉर्जिया
क्यों जाना चाहिए?
जॉर्जिया का त्बिलिसी शहर समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर, खूबसूरत वास्तुकला और जीवंत कला संस्कृति और वाइन कल्चर के लिए मशहूर है।
- कितने दिन का ट्रिप बनाएं : कम से कम 3 दिन।
- फ्लाइट खर्च: करीब 14,000 से 17,000 रुपये राउंड ट्रिप
टिप्स
- शहर में पैदल घूमना सबसे सस्ता और शानदार तरीका है।
- शहर एक छोर से दूसरे छोर जाने के लिए मेट्रो और मिनीबस का इस्तेमाल करें।
- ओल्ड टाउन में होटल, गेस्ट हाउस और हॉस्टल ठहरें।
ये फूड भी ट्राई करें
- लोकल फूड में खाचपुरी (cheese-filled bread) और खिंखाली (dumplings) ट्राई करें।
- स्ट्रीट फूड से चर्चखेला(candied nuts on a string) का स्वाद जरूर लें।
- अगर आप ड्रिंक करते हैं तो जॉर्जियाई वाइन भी ट्राई कर सकते हैं।
डेस्टिनेशन नंबर-7: कुआलालंपुर, मलेशिया
क्यों जाएं?
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर को आधुनिक गगनचुंबी इमारतों, विविध संस्कृति, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और बजट फ्रेंडली खरीदारी के लिए जाना जाता है।
- कितने दिन का ट्रिप बनाएं : 4 से 5 दिन।
- फ्लाइट खर्च: 20,000 से 23,000 रुपये राउंड ट्रिप।
- जाने का सही समय: मई से सितंबर के बीच का समय सबसे अच्छा
टिप्स
- मेट्रो और मोनोरेल जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से घूमें।
- बिंटांग या चाइनाटाउन जैसे क्षेत्र में होटल बुक करें।
- ट्रोनास टावर्स स्काईब्रिज और बट्टू गुफाएं देखें।
- स्थानीय बाजारों में किफायती खरीदारी का आनंद लें।
ये फूड भी ट्राई करें
- नासी लेमक (coconut rice with sides) और रोती कनाई (flatbread with curry) ट्राई करें।
- स्थानीय कैफे में पारंपरिक मलय, चीनी और भारतीय व्यंजनों का आनंद लें।
यह भी पढ़ें- Valentines Day 2025 : प्यार के इजहार के लिए चुनें दिल्ली की ये 5 जगहें, सुकून के साथ कह सकेंगे दिल की बात
डेस्टिनेशन नंबर-8: बैंकॉक, थाईलैंड
क्यों जाएं?
थाईलैंड का बैंकॉक एक बेहद जीवंत शहर है, जो भव्य मंदिरों, बिजी स्ट्रीट मार्केट और शानदार नाइटलाइफ के लिए मशहूर है। यह एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस है जो एक सांस्कृतिक हॉटस्पॉट है और पारंपरिक और आधुनिक अनुभवों को जोड़ता है।
- कितने दिन का ट्रिप बनाएं : 4 से 5 दिन।
- फ्लाइट खर्च: 15,000 से 27,000 रुपये, राउंड ट्रिंप
टिप्स
- शहर को घूमने के लिए बीटीएस स्काई ट्रेन और एमआरटी का उपयोग करें।
- खाओ सैन रोड जैसे क्षेत्रों में सस्ते होटल, हॉस्टल या गेस्ट हाउस में ठहर सकते हैं।
ये फूड भी ट्राई करें
- बैंकॉक में स्ट्रीट फूड का का आनंद लें जो स्वादिष्ट और किफायती दोनों है।
- पैड थाई, सोम तम (पपीता सलाद) और मैंगो स्टिकी राइस जरूर ट्राई करें।
यह भी पढ़ें- नागालैंड नहीं! इस हिल स्टेशन में है Paatal Lok 2 में दिखाया गया Ruli Hotel, हैरान कर देगी सच्चाई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।