Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhopal News: हमीदिया अस्पताल से भागा मृत्युदंड की सजा प्राप्त हत्यारा बुधनी के जंगल से गिरफ्तार

    By Anand dubeyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 02:00 AM (IST)

    रजत के फरार होने के बाद पुलिस ने हमीदिया अस्पताल के अलावा बस स्टैंड रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लगभग 350 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। उनसे रजत के नादरा बस स् ...और पढ़ें

    Hero Image
    हत्यारा बुधनी के जंगल से गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

    जेएनएन, भोपाल। हमीदिया अस्पताल से 14 अक्टूबर की सुबह हथकड़ी खोलकर फरार हुए बंदी रजत सैनी को पुलिस ने बुधनी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। उसने ग्वालियर जेल से मिली पेरोल के बाद फरार होने के बाद वर्ष 2022 में खजूरी सड़क थाना इलाके में एक निर्दोष युवक अमन दांगी की नृशंस हत्या कर दी थी। उस मामले में रजत को फांसी की सजा सुनाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक रजत को 12 अक्टूबर को उपचार के लिए सेंट्रल जेल से लाकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजत के फरार होने के बाद पुलिस ने हमीदिया अस्पताल के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लगभग 350 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। उनसे रजत के नादरा बस स्टैंड से नर्मदापुरम की तरफ जाने का सुराग मिला था।

    पुलिस टीम ने भोपाल से नर्मदापुरम तक के सभी क्षेत्र में उसकी फोटो के आधार पर जानकारी जुटाना शुरू की थी। शुक्रवार को मूलत: राघौगढ जिला गुना निवासी 29 वर्षीय रजत सैनी को बुधनी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।