Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में तेज रफ्तार एसयूवी का कहर, फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को रौंदा

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2022 02:11 PM (IST)

    मध्‍य प्रदेश के भोपाल में फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार एसयूवी ने रौंद दिया। घायल महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसयूवी से महंगी शराब की बोतलें नमकीन और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

    Hero Image
    फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया।

    भोपाल, जेएनएन। राजधानी में फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था। घायल महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि देर रात एक सुनसान सड़क पर युवक दो कारों में सवार होकर दौड़ रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद एसयूवी सड़क पर पलट गई। एसयूवी के चालक को उसके साथी तुरंत दूसरी कार में ले गए। पुलिस ने एसयूवी से महंगी शराब की बोतलें, नमकीन और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने कार की पहचान कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चूनाभट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवाहर चौक सरस्वती नगर इंदौर आरटीओ में पंजीकृत एसयूवी देर रात शाहपुरा झील से बंसल अस्पताल की ओर आ रही थी। एसयूवी की रफ्तार काफी तेज थी। उसी समय एक और कार सड़क पर रेंग रही थी। बंसल अस्पताल के सामने आते ही एसयूवी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इस एसयूवी की चपेट में मुन्नी और सुशीला नाम की दो महिलाएं आईं। एसयूवी भी आगे जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच एसयूवी में सवार युवक को उसके साथी दूसरी कार से ले गए। बताया जा रहा है कि एसयूवी चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चूनाभट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को एंबुलेंस के जरिए हमीदिया अस्पताल भेजा।

    चूनाभट्टी थाना प्रभारी नितिन शर्मा ने बताया कि एसयूवी शराब की बोतल मिली है। एसयूवी चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा तेज रफ्तार वाहन चलाने की वजह से हुआ है।