Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महाराष्ट्र में आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण और राजपूतों के लिए निगम का गठन, 50-50 करोड़ रुपये बजट आवंटित

Maharashtra महाराष्ट्र कैबिनेट ने ब्राह्मण और राजपूत जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अलग-अलग निगमों के गठन की घोषणा की है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार ब्राह्मण जातियों के लिए परशुराम आर्थिक विकास निगम और राजपूत समुदाय के लिए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप आर्थिक विकास निगम का गठन किया जाना है। दोनों निगमों को कैबिनेट ने 50-50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Mon, 23 Sep 2024 06:58 PM (IST)
Hero Image
दोनों निगमों को कैबिनेट ने 50-50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। (File Image)

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्राह्मण और राजपूत जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दो अलग-अलग निगमों के गठन की घोषणा की है। समाचार एजेंसी के अनुसार महाराष्ट्र कैबिनेट ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार ब्राह्मण जातियों के लिए 'परशुराम आर्थिक विकास निगम' और राजपूत समुदाय के लिए 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप आर्थिक विकास निगम' का गठन किया जाना है। दोनों निगमों को कैबिनेट ने 50-50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।