Kabaddi Player Murder: मुंबई के धारावी में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
Maharashtra मुंबई के धारावी में एक 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की क्रिकेट स्टंप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस संबंध में पूछताछ में जुर्म कबूल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में मुंबई के धारावी में शनिवार की रात एक 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की क्रिकेट स्टंप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में पूछताछ में जुर्म कबूल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, परिवार स्थानीय लोगों ने धारावी थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
धारावी में हुई हत्या
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई के धारावी इलाके में एक युवक की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में शनिवार तड़के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उनके मुताबिक, मल्लेश चितंकड़ी (32) ने कामराज नगर इलाके में विशालराज नादर (25) की क्रिकेट स्टंप से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर आरोपित को पकड़ लिया था। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद चितंकड़ी को उसके घर के पास से पकड़ लिया गया था।
मुंबई के अंधेरी पूर्व में स्थित एक फोर स्टार होटल के शेफ ने वेटर को चाकू मार दिया। दरअसल, खाने के एक आर्डर को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद शेफ ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से वेटर पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। अंधेरी कुर्ला रोड स्थित होटल में वेटर जगदीश जलाल की हत्या के मामले में आरोपित माधव मंडल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जलाल हिमाचल का रहने वाला था, मंडल बिहार का रहने वाला है और एक साल से होटल में काम कर रहा था। खाने के आर्डर को लेकर जलाल और मंडल में कहासुनी हो गई, लेकिन होटल मैनेजर ने बीच-बचाव कर विवाद सुलझा लिया। हालांकि, अगली सुबह काम पर लौटने पर वे फिर दोनों आपस में भिड़ गए। जगदीश सुबह होटल के किचन में दाखिल हुआ, जब मंडल सब्जियां काट रहा था। दोनों फिर बहस करने लगे और गुस्से में आकर मंडल ने जलाल के सीने और पीठ में कई वार किए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।