Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pune Road Accident: पुणे में चाय की दुकान के बाहर खड़े लोगों चढ़ाई कार, सिविल सेवा अभ्यर्थियों समेत नौ घायल

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 01 Jun 2025 02:28 AM (IST)

    पुणे के सादाशिव पेठ इलाके में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने लोगों पर कार चढ़ा दी। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए हैं। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे कुछ छात्र भी घायलों में शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार यह घटना भवे स्कूल के पास लगभग 545 बजे हुई।

    Hero Image
    पुणे में लोगों पर चढ़ाई कार, सिविल सेवा अभ्यर्थियों समेत नौ घायल (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, पुणे। पुणे के सादाशिव पेठ इलाके में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने लोगों पर कार चढ़ा दी। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए हैं। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे कुछ छात्र भी घायलों में शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार के चालक सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया

    पुलिस के अनुसार, यह घटना भवे स्कूल के पास लगभग 5:45 बजे हुई। कार के चालक सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि और यह सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल परीक्षण किए जा रहे हैं कि आरोपित नशे में थे या नहीं।

    चाय की दुकान पास खड़े थे पीड़ित

    विश्रामबाग पुलिस थाने की वरिष्ठ निरीक्षक विजयमाला पवार ने बताया, पीडि़तों में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले कुछ छात्र भी शामिल हैं। आरोपित ने लोगों पर कार उस वक्त चढ़ाई जब वे चाय की दुकान के आसपास खड़े थे।