Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2026: दुनिया के टाइम जोन के अनुसार इस देश में सबसे पहले और आखिरी में मनाया जाता है नया साल

    Updated: Thu, 01 Jan 2026 09:48 AM (IST)

    दुनियाभर में कुछ देशों में न्यू ईयर का आगाज हो गया है, तो कहीं होना बाकी है। जी हां दुनिया में अलग-अलग टाइम जोन होने के कारण अलग-अलग देश में न्यू ईयर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    New Year 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली: 31 दिसंबर की रात को सेलिब्रेट करने के लिए पूरी दुनिया में जोरों-शोरों से जश्न मनाया जाता है। इस दिन को लोग महज एक दिन की तरह नहीं, बल्कि त्यौहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं। कई लोग आने वाले साल का अच्छी तरह से आगाज करने के लिए इस दिन को बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन अमूमन लोगों में यह भ्रम है कि न्यू ईयर का स्वागत पूरी दुनिया में एक साथ किया जाता है। जी हां, अगर आप भी भारत के किसी एक कौने में बैठकर यही सोचते हैं कि 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही पूरी दुनिया में न्यू ईयर का जश्न एक साथ मनाया जाता है, तो आप गलतफहमी में हैं।

    आपको बता दें, अलग-अलग टाइम जोन्स होने की वजह से कुछ देश में न्यू ईयर का जश्न पहले मनाया जाता है, तो कुछ देश में सबसे आखिरी में न्यू ईयर का स्वागत किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि किस देश में सबसे पहले न्यू ईयर मनाया जाता है। तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर वह कौन-सा देश है, जहां न्यू ईयर सबसे पहले सेलिब्रेट किया जाता है।

    इस देश में मनाया जाता है पहले न्यू ईयर

    पूरी दुनिया 31 दिसंबर का सेलिब्रेशन कर ही रही होती है कि किरिबाती देश में दोपहर 3.30 बजे से ही न्यू ईयर का आगाज हो जाता है। जी हां, दुनिया का एक अनोखा देश किरिबाती में न्यू ईयर की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे से ही हो जाती है। इस देश के लोग सबसे पहले न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करते हैं। दरअसल किरिबाती देश UTC+14 जोन के अंतर्गत आता है और यह जोन दुनिया के बाकी देशों की तुलना में सबसे आगे चलने वाला समय है। बता दें, जब भारतीय घड़ी में 3.30 बज रहे होते हैं, तब किरिबाती देश के लोग न्यू ईयर का सेलिब्रेशन कर हैं।

    यहां मनाया जाता है, सबसे आखिरी में न्यू ईयर

    दुनिया का ऐसा देश भी है, जहां न्यू ईयर का सेलिब्रेशन सबसे आखिरी में किया जाता है। अमेरिका के हाउलैंड आइलैंड और बेकर आइलैंड में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन सबसे आखिरी में किया जाता है। आपको बता दें, यह क्षेत्र द्वीप UTC-12 टाइम जोन के अंतगर्त आता है, जहां बाकी देशों के मुकाबले समय बहुत धीरे चलता है।

    यहां देखें किस देश में कब मनाया जाता है न्यू ईयर

    किरिबाती में न्यू ईयर भारतीय घड़ी के अनुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू हो जाता है। इसके अलावा, न्यूजीलैंड में शाम 4:30 बजे, फिजी में शाम 5:30 बजे, ऑस्ट्रेलिया में शाम 6:30 बजे और भारत एवं श्रीलंका में रात 12:00 बजे से न्यू ईयर का आगाज हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Patwari Final Result 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड