15वीं शताब्दी से जुड़ा है आयरलैंड के राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास, 1937 में मिली थी आधिकारिक मान्यता
आयरलैंड देश का राष्ट्रीय ध्वज आयताकार है। ध्वज में हरा सफेद और नारंगी रंग मौजूद है। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात 12 है। ध्वज में मौजूद हरा रंग रोमन कैथोलिक सफेद रंग शांति और नारंगी रंग आयरिश प्रोटेस्टेंटों और कैथोलिकों की एकजुटता का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज को 1937 में मिली थी मान्यता।

करियर डेस्क, नई दिल्ली: आयरलैंड यूरोप का एक बेहद ही खूबसूरत देश है। आयरलैंड अपनी हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। आयरलैंड देश को 'एमराल्ड आइल' के नाम से भी जाना जाता है। आयरलैंड देश की राजधानी डबलिन है, जो अपने इतिहास, साहित्य और संगीत के लिए लोकप्रिय है। इसके साथ ही आयरलैंड देश के लोग बहुत ज्यादा खुशमिजाज और मिलनसार होते हैं। बात की जाए आयरलैंड देश के राष्ट्रीय ध्वज की तो इसका राष्ट्रीय ध्वज आयताकार हरा, सफेद और नारंगी रंग का है। ध्वज का अनुपात 1:2 है। साथ ही आयरलैंड ध्वज को 29 दिसंबर, 1937 में आधिकारिक तौर पर अपनाया गया था।
क्या कहते हैं झंडे के रंग
आयरलैंड के राष्ट्रीय ध्वज में हरा, सफेद और नारंगी रंग है। इन तीनों ही रंगों के मायने अलग-अलग हैं। ध्वज में मौजूद हरा रंग रोमन कैथोलिकों का प्रतीक है, जबकि सफेद रंग शांति और आयरिश प्रोटेस्टेंटों और कैथोलिकों की एकजुटता को दर्शाता है। झंडे में मौजूद नारंगी रंग उन अल्पसंख्यक प्रोटेस्टेंटों को दर्शाता है, जिन्होंने विलियम ऑफ ऑरेंज का समर्थन किया था। इसके अतिरिक्त, आयरलैंड देश का राष्ट्रीय ध्वज 19वीं सदी में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस्तेमाल किए गए फ्रांसीसी तिरंगे से भी प्रभावित है।
झंडे का इतिहास
आयरलैंड झंडे का इतिहास 15वीं शताब्दी जितना पुराना है। बता दें, 15वीं शताब्दी के अंत में आयरलैंड देश के झंडे का रंग नीला था, जिसमें सोने की वीणा बनी हुई थी। इसके साथ ही ध्वज में समय-समय पर कई संशोधन भी हुए हैं। 1700 के दशक में वीणा वाले हरे रंग के झंडे को आयरलैंड के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया गया। साथ ही 19वीं सदी में आयरिश राष्ट्रवाद के लिए तिरंगे के प्रतीक के रूप में अनेक बैनर और रिबन का इस्तेमाल किया जाने लगा।
इस दिन मिली औपचारिक मान्यता
आयरलैंड देश ब्रिटिश शासन के अधीन था। हालांकि आयरलैंड के राष्ट्रीय ध्वज को 29 दिसंबर, 1937 में संविधान द्वारा मान्यता दी गई थी और औपचारिक रूप से इसी दिन झंडे को अपनाया गया। इसके साथ ही आयरलैंड ब्रिटिश शासन से 1949 में पूरी तरह से आजाद हो गया था। लेकिन 18 अप्रैल, 1949 में ब्रिटिश सरकार की भागीदारी आयरलैंड में समाप्त होने के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज में कोई बदलाव नहीं किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।