ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'स्वदेशी' सहित शामिल हैं ये शब्द, World Hindi Diwas के मौके पर पढ़िए 10 फैक्ट्स
भारत के अलावा कई अन्य देशों में हिंदी भाषा बोली जाती हैं जिनमें श्रीलंका पाकिस्तान भूटान और चीन सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा लंदन स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज कल्चर्स एंड लिंग्विस्टिक्स की ओर से यूजी और पीजी लेवल पर कोर्स ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा कई यूनिवर्सिटी भी इस भाषा में पढ़ाई कराती हैं जिनमें शिकागो सहित अन्य यूनिवर्सिटीज शामिल हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार के उद्देश्य से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस साल भी यह यह दिन एक नई थीम- हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसी मौके पर आज हम आपको बता दें कि, दुनिया भर की 176 यूनिवर्सिटीज हैं, जो हिंदी भाषा में कोर्स ऑफर करती हैं। साथ ही, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में स्वदेशी सहित अन्य शब्दों को जगह दी गई है। इस लैंग्वेज से जुड़े कुछ अन्य रोचक तथ्य जानने के लिए नीचे देख सकते हैं।
1-दुनिया भर के 176 विश्वविद्यालयों में रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी पढ़ाई जाती है। इनमें, लंदन, शिकागो विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन सहित अन्य शामिल हैं, जहां हिंदी भाषा यूजी या अन्य लेवल पर बतौर कोर्स ऑफर करती है।
2-लंदन विश्वविद्यालय में लंदन स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज, कल्चर्स एंड लिंग्विस्टिक्स स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के हिंदी पाठ्यक्रम ऑफर करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन पाठ्यक्रमों में हिंदी, संस्कृत और उर्दू भाषाएं भी शामिल हैं।
3-Mandarin चीनी, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पहली भाषा है।
4- हिंदी में पहली प्रकाशित पुस्तक "प्रेम सागर" साल 1805 में लल्लू लाल द्वारा लिखी गई थी।
5-हिंदी शब्द 'स्वदेशी' अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में है। वहीं, डिक्शनरी में जोड़े गए अन्य हिंदी शब्दों में आधार और अच्छा शामिल हैं।
6- हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा बनाने वाला बिहार पहला राज्य बना था।
7-10 जनवरी, 1975 को पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन आधिकारिक तौर पर आयोजित किया गया था। यह, दस जनवरी से 12 जनवरी, 1975 तक नागपुर में हुआ था। इसमें, 30 देशों के लगभग 100 प्रतिनिधियों के साथ, मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री भी सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
8- साल 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 43.63 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं। वहीं, विश्व स्तर की यह बात करें तो 430 मिलियन लोग अपनी पहली भाषा के रूप में इस लैंग्वेज का यूज करते हैं।
9- हिंदी को संस्कृत भाषा का वंशज कहा जाता है।
10- भारत में हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने का प्रतीक है।
इन देशों में बोली जाती है हिंदी
भारत के अलावा, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, पाकिस्तान, श्रीलंका और मालदीव में भी बोली जाती है।
यह भी पढ़ें: World Hindi Day 2024: साल 1949 में पहली बार UN General Assembly में बोली गई थी हिंदी, पढ़िए कुछ अन्य फैक्ट्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।