Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JNU के हॉस्टल में रहने के लिए देनी होती है मामूली फीस, 50 रुपये में खा सकते हैं भरपेट खाना

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 03:14 PM (IST)

    अगर आप भी जेएनयू से पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं और जेएनयू के हॉस्टल में रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आप उप-रजिस्ट्रार से आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हॉस्टल में 5500 से ज्यादा छात्रों की रहने की सुविधा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी देश की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय यूनिवर्सिटी में से एक है। जेएनयू में बीए, एमए, एमसीए, एमएससी, एमफिल, एमटेक, एमफिल पीएचडी और एमटेक पीएचडी जैसे कोर्स करवाए जाते हैं। देश के कई युवा इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना भी देखते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं छात्रों में से एक हैं और जेएनयू से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन यूनिवर्सिटी है।

    जेएनयू यूनिवर्सिटी न केवल अपने छात्र बल्कि कोर्स, फैकल्टी, करिकुलर एक्टिविटीज और सबसे ज्यादा कम फीस में छात्रों को हॉस्टल और मेस की सुविधा मुहैया करवाने के लिए भी जानी जाती है। इसलिए अगर आप भी जेएनयू से पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं और जेएनयू के हॉस्टल और मेस का लाभ उठाना चाहते हैं,तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की जेएनयू के हॉस्टल और मेस का सलाना खर्चा कितना आता है और आप इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं। 

    वर्तमान में इतनी है हॉस्टल फीस

    प्रवेश शुल्क- 05 रुपये
    हॉस्टल सुरक्षा शुल्क- 50 रुपये
    मेस सिक्योरिटी - 750 रुपये
    मेस एडवांस - 750 रुपये
    समाचार पत्र (वार्षिक)- 15
    बर्तन, खाने-पीने का सामान आदि - 50 रुपये

    जेएनयू में रूम रेंट

    जेएनयू में दो सेमेस्टर के लिए सिंगल सीटेड रूम का रेंट 240 रुपये है। इसके साथ ही एमसीएम छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सिंगल सीटेड रूम का रेंट 180 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, डबल सीटेड के लिए रूम का रेंट 120 रुपये और एमसीएम छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए दो सीट रूम का रेंट 90 रुपये निर्धारित है।

    इसके साथ ही जेएनयू में प्रवेश के समय ही छात्रों को हॉस्टल के लिए 750 रुपये एडवांस भुगतान करना होता है। साथ ही मेस का वास्तविक शुल्क अगले महीने की 24 तारीख तक जमा करना अनिवार्य होता है।

    कैसे मिलता है हॉस्टल

    जेएनयू में एडमिशन के बाद जो छात्र हॉस्टल में रहना चाहते हैं। उन्हें इसके लिए एक आवेदन-पत्र भरना होता है। छात्र हॉस्टल लेने के लिए आवेदन-पत्र उप रजिस्ट्रार (इंटर हॉल प्रशासन) कार्यालय, छात्र संकाय के कार्यालय से 15 जुलाई से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली के निवासियों को छोड़कर सभी अनुसूचित जाति को हॉस्टल उपलब्ध करवाया जाता है।

    एससी एवं एसटी छात्रों को रूम रेंट में छूट भी दी गई है। लेकिन ध्यान रहे यह नियम केवल उन्हीं छात्रों पर लागू होता है, जिन्हें फेलोशिप या स्कॉलरशिप नहीं मिली है और जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 75,000 रुपये से कम है।

    हॉस्टल में विशेष सुविधा

    जेएनयू में कुल 18 हॉस्टल है और विवाहित छात्रों के लिए एक अलग परिसर भी है। इसमें तकरीबन 5500 से ज्यादा छात्र रहते हैं। हॉस्टल में स्वच्छ भोजन के साथ-साथ छात्रावासों में टीवी, इनडोर खेल, स्वास्थ्य क्लब और पीसीओ आदि जैसी मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध है।

    हॉस्टल के नाम नदियों पर

    जेएनयू में कुल 18 हॉस्टल है और इन सभी हॉस्टल का नाम नदियों के नाम पर रखा गया है, जो इस प्रकार है-

    छात्रावास का नाम  छात्रावास की क्षमता
    ब्रह्मपुत्र (लड़के)  386
    चंद्रभागा (लड़के और लड़कियां) 204
    गंगा (लड़कियां)  342
    गोदावरी (लड़कियां)  344
    झेलम (लड़के) 307

    कावेरी (लड़के) 
    343
    कोयना (लड़कियां)  544
    लोहित (लड़के और लड़कियां) 303
    माही/मंडावी (लड़के)  349
    महानदी (एमआरएसएच) (विवाहित छात्र)  86
    नर्मदा (लड़के)  208
    पेरियार (लड़के)  359
    साबरमती (लड़के और लड़कियां)  263
    शिप्रा (लड़कियां)  544
    सतलुज (लड़के)  341
    तप्ति (लड़के और लड़कियां) 386
    यमुना (कार्यरत महिलाएं) 191
    दामोदर  

     Source

    जेएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.jnu.ac.in/hostel 

    यह भी पढ़ें: RBSE 9th 11th Datesheet 2026: कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा