Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC CGL Result 2024: झारखंड सीजीएल रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, डायरेक्ट लिंक jssc.nic.in पर होगा एक्टिव

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 04:15 PM (IST)

    झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जेएसएससी सीजीएल 2024 एग्जाम के लिए फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। फाइनल आंसर की के सभी पेपर्स को मिलाकर कुल ...और पढ़ें

    Hero Image
    JSSC CGL Result 2024 जल्द jssc.nic.in किया जायेगा घोषित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 2023 का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम होने के बाद 26 सितंबर को जेएसएससी की ओर से आंसर की जारी की गई जिस पर 28 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। रिजल्ट का लिंक ऑनलाइन माध्यम से JSSC की ओर से डाउनलोड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर एक्टिव किया जायेगा जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे चेक कर पाएंगे।

    21 प्रश्नों के लिए मिलेंगे पूरे अंक

    JGGLCCE-2023 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि जेएसएससी की ओर से सभी सेटों की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। फाइनल आंसर की में कुल 21 प्रश्नों को गलत पाया गया गया है। ऐसे में इन प्रश्नों के सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक प्रदान किये जाएंगे। अभ्यर्थी फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

    रिजल्ट इस तरीके से कर सकेंगे चेक

    फाइनल आंसर की के आधार पर अब जल्द ही उम्मीदवारों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। नतीजे घोषित होते ही अभ्यर्थी दी गई स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-

    • जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक jssc.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 2025 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से पदानुसार सहायक शाखा अधिकारी के लिए 863 पद, कनिष्ठ सचिवालय सहायक के लिए 343 पद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के लिए 182 पद, योजना सहायक के लिए 05 पद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के लिए 195 पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिए 252 पद और सर्किल इंस्पेक्टर के लिए 185 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, 10th पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई