Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE Half Yearly Date Sheet 2025: राजस्थान 9th, 10th, 11th एवं 12th अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 12:08 PM (IST)

    राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से 22 नवंबर को होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा को 2 दिसंबर को संपन्न करवाया जायेगा। यह बदलाव इस डेट में राजस्थान कर्मचारी संघ की प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा के कारण हुआ है। डेट, शिफ्ट एवं विषय के अनुसार पूरा टाइम टेबल इस पेज से चेक कर सकते हैं।

    Hero Image

    RBSE Half Yearly Date Sheet 2025-26 यहां करें चेक।

     

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान एजुकेशन मिनिस्ट्री की ओर से राज्य में कक्षा 9th, 10th, 11th एवं 12th की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी किया गया है। पहले जारी की गई डेटशीट में संशोधन किया गया है। यह बदलाव राज्य में 22 नवंबर को होने वाली राजस्थान कर्मचारी संघ की प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा के तहत किया गया है। अब जो परीक्षाएं 22 नवंबर को आयोजित की जाने वाली थीं उनको अब 2 दिसंबर को संपन्न करवाया जायेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेट एवं विषय के अनुसार चेक करें शेड्यूल

    आपको बता दें कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक करवाया जायेगा। विषय एवं डेट के अनुसार नीचे टेबल से पूरा पूरी डेट शीट चेक कर सकते हैं।

    कक्षा 9 व 11 का टाइम टेबल

    परीक्षा की तिथि कक्षा 9/विषय  कक्षा 11/ सब्जेक्ट
    20 नवंबर 2025  अंग्रेजी अंग्रेजी अनिवार्य 
    21 नवंबर 2025  विज्ञान  हिंदी अनिवार्य 
    23 नवंबर 2025  -- अवकाश
    24 नवंबर 2025  सामाजिक विज्ञान कृषि रसायन/ रसायन विज्ञान/ व्यावसायिक अध्ययन/ इतिहास   
    25 नवंबर 2025  पंजाबी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी/      ऐच्छिक गणित/ भूगोल
    26 नवंबर 2025  राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा

    कृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान/ राजनीति विज्ञान/ टंकण अंग्रेजी,

    लोक प्रशासन  

    27 नवंबर 2025  गणित

    संस्कृत साहित्य/ कृषि विज्ञान

    चित्रकला, हिंदी टंकण 

    28 नवंबर 2025  स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा  कंप्यूटर विज्ञान
    29 नवंबर 2025  सूचना व प्रौद्योगिकी की अवधारणा आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत, अर्थशास्त्र
    30 नवंबर 2025  -- अवकाश 
    01 दिसंबर 2025  -- अंग्रेजी साहित्य/ समाजशास्त्र  
    2 दिसंबर 2025 हिंदी हिंदी साहित्य/ उर्दू साहित्य/ सिंधी साहित्य/ भौतिक विज्ञान/ लेखाशास्त्र/ पंजाबी साहित्य/ राजस्थानी साहित्य 

    क्लास 10th व 12th का टाइम टेबल

    परीक्षा की तिथि कक्षा 10/विषय  कक्षा 12/ सब्जेक्ट
    20 नवंबर 2025  अंग्रेजी अंग्रेजी अनिवार्य 
    21 नवंबर 2025  विज्ञान हिंदी अनिवार्य 
    23 नवंबर 2025  -- अवकाश
    24 नवंबर 2025  सामाजिक विज्ञान कृषि रसायन/ रसायन विज्ञान/ व्यावसायिक अध्ययन/ इतिहास   
    25 नवंबर 2025  पंजाबी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी/      ऐच्छिक गणित/ भूगोल
    26 नवंबर 2025  राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति

    लोक प्रशासन 

    कृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान/ राजनीति विज्ञान/ टंकण हिंदी, 

    27 नवंबर 2025  गणित

    चित्रकला, टंकण अंग्रेजी 

    संस्कृत साहित्य/ कृषि विज्ञान

    28 नवंबर 2025  स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा  गृह विज्ञान/ कंप्यूटर विज्ञान
    29 नवंबर 2025  सूचना व प्रौद्योगिकी की अवधारणा अर्थशास्त्र, आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत
    30 नवंबर 2025  -- अवकाश 
    01 दिसंबर 2025  -- समाजशास्त्र/ अंग्रेजी साहित्य 
    2 दिसंबर 2025 हिंदी हिंदी साहित्य/ उर्दू साहित्य/ सिंधी साहित्य/ भौतिक विज्ञान/ लेखाशास्त्र/ पंजाबी साहित्य/ राजस्थानी साहित्य   

    दो शिफ्ट में करवाया जायेगा परीक्षा का आयोजन

    आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:45 तक आयोजित की जाएंगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षाएं दोपहर 1:15 से शाम 4:30 तक आयोजित की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा बोर्ड एग्जाम, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षाओं का होगा आयोजन