RRB Group D Exam City 2025: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप कब और कहां कर सकेंगे डाउनलोड, चेक करें डिटेल
आरआरबी की ओर से ग्रुप डी एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जल्द ही डाउनलोड के लिए जारी कर दी जाएगी। इसके बाद आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे और अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल कर सकेंगे। एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी होंगे।

Railway Group D exam city slip 2025
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D भर्ती परीक्षा 17 नवंबर से स्टार्ट होगी। एग्जाम में शामिल होने के लिए आरआरबी की ओर से सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी की जानी है। ऐसे में उम्मीद है कि कल या 8 नवंबर को विभाग की ओर से सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी होगी जहां से अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे और अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व होंगे जारी
सभी आवेदनकर्ताओं के बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करने के लिए होगा, इसका प्रयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। RRB Group D Admit Card 2025 परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी इंटीमेशन स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्डएवं दिया गया कैप्चा भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा तिथि एवं पैटर्न
आरआरबी की ओर से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन 17 नवंबर से दिसंबर के अंत तक होगा। एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) माध्यम में होगा। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में गणित विषय से 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न और सामान्य जागरूकता से 15 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।