Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप-डी की नई एग्जाम डेट जारी, अब इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 03:35 PM (IST)

    रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी परीक्षा के लिए नई एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना के तहत अब RRB Group D की परीक्षा 27 नवंबर से लेकर 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Hero Image

    RRB Group D Exam Date 2025: अब इस दिन होगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि के अनुसार अब आरआरबी की ओर से ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2025 से किया जाएगा। बता दें, इससे पहले यह परीक्षा 17 नवंबर से 31 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित कराई जानी थी। लेकिन आरआरबी ने अब परीक्षा तिथियों में बदलाव कर दिया है। नई परीक्षा तिथि के अनुसार अब आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से किया जाएगा। इसके अलावा, आरआरबी ग्रुप-डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए देशभर के लगभग 1.08 करोड़ युवाओं ने पंजीकरण किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     नई एग्जाम डेट

    आरआरबी की नई आधिकारिक अधिसूचना के तहत आरआरबी ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2025 से लेकर 16 जनवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। 

    कल से डाउनलोड कर सकेंगे सिटी स्लिप

    आरआरबी द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार कल यानी 19 नवंबर से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा, आरआरबी की ओर से परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

    ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    आरआरबी की ओर से ग्रुप-डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
    • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    • अब 'RRB Group D Admit Card 2025' लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
    • लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    यह भी पढ़ें: BPSC 71 Result 2025: कभी भी जारी हो सकता है प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां से कर सकेंगे चेक