Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB NTPC UG Result 2025 Out: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 03:18 PM (IST)

    रेवले भर्ती बोर्ड की ओर से RRB NTPC UG Result 2025 आज यानी 21 नवंबर को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, स्कोरकार्ड के लिए विंडो आज शाम पांच बजे एक्टिव की जाएगी। 

    Hero Image

    RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी ने जारी किया रिजल्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: आरआरबी की ओर से RRB NTPC UG Result 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर तुरंत अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ RRB NTPC UG cut off 2025 भी जारी कर दी गई है। सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक भी देख सकते हैं। बता दें, कटऑफ मार्क्स कैटेगरी वाइज जारी किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन में 07 अगस्त से 09 सितंबर, 2025 के बीच किया गया था। साथ ही इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 3,058 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

    RRB NTPC UG Result 2025: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

    जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

    • आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। 
    • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर "RRB NTPC UG Result 2025" रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएप फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
    • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद  अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

    आज शाम को डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

    आरआरबी की ओर से फिलहाल एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार RRB NTPC UG scorecard 2025 आज शाम से डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी की ओर से आज यानी 21 नवंबर शाम पांच बजे से स्कोरकार्ड की विंडो एक्टिव कर दी जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।