RRB NTPC UG Result 2025 Live: एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT-1 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, लिंक rrbcdg.gov.in पर होगा एक्टिवेट
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 09 सितंबर तक करवाया गया था। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट (Live RRB NTPC UG Result 2025 Updates) जारी होने का इंतजार है जो आज खत्म हो सकता है। इस भर्ती के जरिये कुल 3,058 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

RRB NTPC UG Result 2025 Live
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आज यानी 20 नवंबर को आरआरबी नॉन- टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) भर्ती परीक्षा रिजल्ट (RRB NTPC UG merit list) जारी कर दिया जायेगा। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी होंगे।
नतीजे जारी होने के साथ ही RRB NTPC UG cut off 2025 भी जारी होगा। कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी CBT-2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 09 सितंबर तक करवाया गया था। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट (Live RRB NTPC UG Result 2025 Updates) जारी होने का इंतजार है जो आज खत्म हो सकता है। इस भर्ती के जरिये कुल 3,058 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
RRB NTPC UG Result 2025 Date: रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। परिणाम का डायरेक्ट लिंक आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एक्टिव होगा।
RRB NTPC Result 2025: भर्ती विवरण
आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के माध्यम से कुल 3,058 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, रेल क्लर्क पदों पदों पर होंगी।
RRB NTPC UG Result 2025: इस दिन हुई थी परीक्षा
आरआरबी की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 07 अगस्त से 09 सितंबर, 2025 के बीच किया गया था। यह परीक्षा कुल 3,058 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई थी।
RRB NTPC Result 2025: रिजल्ट का इंतजार बढ़ा, अभी तक नहीं आया परिणाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरबी की ओर एनटीपीसी यूजी रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है, हालांकि यह इंतजार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अब तक रिजल्ट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई भी डिटेल साझा नहीं हुई है।
Live RRB NTPC UG Result 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने के बाद को स्किल टेस्ट/ कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
RRB NTPC UG Result 2025 Live: रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी
आरआरबी की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी होगा। निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए सफल माने जायेंगे।
RRB NTPC UG Result 2025 date: रीजन वाइज वेबसाइट से चेक कर सकेंगे परिणाम
आरआरबी की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी अपने रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीधे मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in से भी नतीजे चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC UG Result 2025: सीबीटी 2 एग्जाम की तैयारियां कर दें स्टार्ट
जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे सीबीटी 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। ऐसे में अभ्यर्थी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए तैयारियों को तेज कर दें ताकी वे इसमें भी आसानी से सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
Railway NTPC UG Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करके इसमें रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC UG Result 2025 Link: मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा रिजल्ट
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होगा। जो अभ्यर्थी सीबीटी 1 में सफलता प्राप्त करेंगे वे ही सीबीटी एग्जाम के लिए क्वालीफाई होंगे।
RRB NTPC Graduate Result 2025: कहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एक्टिवेट होगा। अभ्यर्थी साइट पर जाकर केवल ऑनलाइन ही नतीजे चेक कर पाएंगे, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी।
RRB NTPC UG Result 2025: आज जारी होगा एनटीपीसी यूजी रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी रिजल्ट आज यानी 20 नवंबर को जारी हो सकता है।
