Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Police SI ASI Admit Card 2025: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द हो सकते हैं जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 11:27 AM (IST)

    यूपी पुलिस एसआई, एएसआई एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 या 30 अक्टूबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करने होंगे। परीक्षा का आयोजन 1 व 2 नवंबर को करवाया जायेगा।

    Hero Image

    UP Police SI ASI Admit Card 2025 वेबसाइट uppbpb.gov.in पर होंगे जारी।  

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एसआई, एएसआई एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPRPB Admit Card 2025 परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी होंगे, ऐसे में अनुमान है की एडमिट कार्ड 29 या 30 अक्टूबर को जारी किये जा सकते हैं।
    सभी आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से यूपी पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से वे लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग

    यूपीपीआरपीबी की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर को एवं पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपलनिरीक्षक (लेखा) पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 2 नवंबर 2025 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी।

    एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

    • यूपी पुलिस एसआई, एएसआई एडमिट कार्ड 2025 जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको पंजीकरण संख्या एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
    • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
    UP Police SI ASI Admit Card

    एग्जाम पैटर्न

    यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 160 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र के 4 सेक्शन होंगे। प्रत्येक भाग में 40 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में सामान्य हिन्दी विषय से 40 सवाल, मूलविधि/ संविधान/ सामान्य ज्ञान से 40, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा से 40 और मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा /तार्किक परीक्षा से 40 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र कुल 400 अंकों के लिए होगा।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के कुल 930 पदों एवं पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपलनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- MP Police Bharti 2025: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई