BSSC Recruitment 2025: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन आज से, 23175 पदों के लिए 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
बिहार में 2nd इंटर लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से स्टार्ट की जा रही है जो 27 नवंबर तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 23175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Bihar 2nd Inter Level Recruitment 2025
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। 12वीं उत्तीर्ण युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर 23175 पदों को भरने के लिए भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 अक्टूबर से स्टार्ट हो रही है जो निर्धारित अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
क्या है योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भर्ती के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 23175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
पद का नाम | पदों की संख्या |
लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) | 22072 |
क्लर्क/ टाइपिस्ट | 4 |
जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर | 534 |
एनिमल हसबैंड्री हेल्पर | 549 |
बेंच क्लर्क | 16 |
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले onlinebssc.com पर जाना होगा।
- इसके बाद भर्ती से सम्बंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल दर्ज कर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

- Bihar 2nd Inter Level Recruitment 2025 Application Form
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल हासिल करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।