Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Territorial Army Recruitment 2025: टेरिटोरियल आर्मी रैली भर्ती के लिए स्टेट वाइज शेड्यूल जारी, जानें कब कहां होगी भर्ती

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 11:14 AM (IST)

    टेरिटोरियल आर्मी में सैनिक, सोल्जर क्लर्क के 792 रिक्त पदों को भरने के लिए रैली भर्ती निकाली गई है। रैली भर्ती नवंबर से दिसंबर माह तक राज्यों के अनुसार संपन्न होगी जिसमें फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट लिया जायेगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा।

    Hero Image

    Territorial Army Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां करें चेक

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। टेरिटोरियल आर्मी यानी कि प्रादेशिक सेना में विभिन्न पदों पर रैली भर्ती का एलान किया गया है। यह रैली भर्ती देश के विभिन्न राज्यों में स्थित यूनिट्स में आयोजित की जाएंगी। प्रादेशिक सेना की ओर से रैली भर्ती के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी डेट्स के अनुसार रैली भर्ती में शामिल होकर आर्मी में नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन पदों पर होगी भर्ती

    टेरिटोरियल आर्मी की ओर से इस भर्ती के जरिये कुल 792 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों को मध्य कमान (जोन-2) में नियुक्ति दी जाएगी।पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम  पदों की संख्या
    सैनिक (सामान्य ड्यूटी) 752
    सैनिक (सर्वे) 06
    सैनिक (रीग) 07
    सैनिक (शैफ स्पेशल) 01
    सैनिक (कुछ सेवा) 02
    सैनिक (रैलयवी) 02
    सैनिक (कम्पवायर बटालियरी) 02
    सैनिक (कारीगर लकड़ी) 02
    सैनिक (हेल्थ ट्रेजर) 03
    सैनिक (दर्जी) 01
    हाउस क्रोयर 10
    सैनिक (मेष) 04


    राज्यों के अनुसार कब होगी रैली भर्ती

    • टेरिटोरियल आर्मी भर्ती पहले चरण की प्रक्रिया राज्यों के अनुसार अलग-अलग डेट्स में होगी जिसकी जानकारी निम्नलिखित है-
    • बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान: 15 नवंबर से 14 दिसंबर 2025
    • दिल्ली एवं हरियाणा राज्य: 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025
    • गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, तेलंगाना, दमन एवं दीव, दादरा नगर हवेली, पुडुचेरी, लक्षद्वीप: 15 नवंबर से 1 दिसंबर 2025
    Territorial Army Recruitment

    कैसे होगा चयन

    इस भर्ती के लिए पहले तय तिथियों में रैली भर्ती का आयोजन किया जायेगा जिसमें उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं मेडिकल एग्जामिनेशन से होकर गुजरना होगा। जो अभ्यर्थी इस चरण में सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इसके बाद अंत में फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें जगह पाने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- MP Police Bharti 2025: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन दोबारा स्टार्ट, 22 अक्टूबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका