Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का मौसम: दिल्ली में गिरेगा पारा, यूपी-बिहार में शीतलहर का 'अटैक'; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 06:28 AM (IST)

    उत्तर भारत भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप रहेगा और तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शीतलहर चल रही है, और बिहार में भी तापमान तेजी से गिरने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहने से तापमान में गिरावट आएगी।

    Hero Image

    दिल्ली में गिरेगा तापमान। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश का उत्तर भारत का इलाका इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं। कई जगहों पर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अधिकांश शहरों में तापमान में कमी महसूस की जा रही है। लोगों को अब दिन में खिली धूप पसंद आने लगी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां एक ओर उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, तो दूसरी ओर देश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच आइए आपको बताते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में आज यानी मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा?

    दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 नवंबर यानी मंगलवार दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। तापमान में कमी महसूस की जाएगी। सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें; Uttarakhand Weather Update: अधिकतम तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट, अब दिन में बढ़ेगी ठंड

    यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में इन दिनों शीतलहर देखने को मिल रही है। प्रयागराज में आज सोमवार को सीजन का पहला कोहरा छाया दिखा। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे प्रदेश में यही स्थिति देखने को मिलेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    बिहार के मौसम का हाल

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को बिहार में तेजी से पारा गिरने की संभावना है। सुबह के समय में कई शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़े: Delhi Weather: कड़कड़ाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार! दिल्ली में बारिश के आसार, तेजी से गिरेगा पारा  

    पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबरी का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में 18 नवंबर को तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी देखने को मिल सकती है।

    अपने शहर के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।