Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'...तो इसलिए बकवास है चीन का अरुणाचल पर दावा', किरेन रिजिजू ने ड्रैगन को दिया दो टूक जवाब

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से चीन के साथ अरुणाचल प्रदेश का कोई संबंध नहीं है। वहीं यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है। हाल ही में पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था जिसके बाद चीन बौखला उठा। चीन के विदेश मंत्रालय वांग वेनबिन ने कहा कि इससे भारत-चीन का सीमा विवाद और बढ़ेगा।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Wed, 20 Mar 2024 03:47 PM (IST)
Hero Image
अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताने वाले चीन को किरेन रिजिजू ने दिया जवाब।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, ईटानगर। चीन बार-बार अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताता आया है। वहीं, चीन के इस दावे को भारत ने हमेशा नकारा है। एक बार फिर ड्रैगन के इस दावे को भारत सरकार ने बकवास बताया है।  केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से चीन के साथ अरुणाचल प्रदेश का कोई संबंध नहीं है। वहीं, यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है।

अरुणाचल के चीन का हिस्सा होने का कोई सवाल नहीं: किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "ऐतिहासिक रूप से हमारा चीन के साथ कोई जुड़ाव या संबंध नहीं है। इसलिए अरुणाचल के चीन का हिस्सा होने का कोई सवाल ही नहीं है। राज्य के क्षेत्र पर दावा करने से जमीन पर स्थिति नहीं बदलेगी। हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। अरुणाचल प्रदेश एक भारतीय क्षेत्र है। 

समचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, "अपने क्षेत्र को विकसित करना हमारा संप्रभु अधिकार है और कोई भी हम पर आपत्ति नहीं कर सकता।"

पीएम के अरुणाचल दौरे से बौखलाया चीन

हाल ही में पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था, जिसके बाद चीन बौखला उठा। चीन के विदेश मंत्रालय वांग वेनबिन ने कहा कि इससे भारत-चीन का सीमा विवाद और बढ़ेगा। चीनी विदेश मंत्री ने आगे कहा था, चीन के जंगनान को विकसित करने का भारत को कोई अधिकार नहीं है। बता दें कि अरुणाचल को चीन को अपना हिस्सा बताता है। चीन अरुणाचल नाम की जगह जगनान नाम का इस्तेमाल करता है।

'पीएम मोदी के नेतृत्व में  सीमावर्ती क्षेत्रों का हुआ विकास'

 किरेन रिजिजू  से जब पीएम मोदी के दौरे पर चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री या केंद्र सरकार की कोई भी अधिकारी अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर सकता है।  रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों, सुरंगों और पुलों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

यह भी पढ़ें: 'अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा...', चीन के सभी दावों को विदेश मंत्रालय ने बताया बेतुका