Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अब्दुल ही नेहा है... 28 सालों से भारत में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, जांच में जुटी ATS और IB की टीम

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 01:30 AM (IST)

    भोपाल पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल को गिरफ्तार किया है जो लगभग 30 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वह नेहा किन्नर नाम का ट्रांसजेंडर बनकर रह रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि क्या अब्दुल वास्तव में ट्रांसजेंडर है या उसने धोखे से अपनी पहचान बदली है। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार कार्ड वोटर आईडी और पासपोर्ट बनवाए।

    Hero Image
    भोपाल पुलिस ने नेहा किन्नर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। तकरीबन 30 वर्षों से वो भारत में अवैध रूप से रह रहा था। दरअसल, वो 'नेहा किन्नर' नाम का ट्रांसजेंडर बनकर रह रहा था।

    पुलिस इस बात की पहचान कर रही है कि क्या अब्दुल वाकई ट्रांसजेंडर है या उसने अपनी पहचान को केवल धोखे के तौर पर अपनाया है।

    दो दशकों से भारत में रह रहा था आरोपी

    पुलिस ने जानकारी दी कि 10 साल की उम्र में वो भारत आ गया था। दो दशक तो वो मुंबई में रहने के बाद भोपाल के बुधवारा इलाके में रहने लगा था। वो वहां नेहा किन्नर के नाम से मशहूर था। भोपाल के तलाईया थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईबी और एटीएस करेगी जांच

    पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि अब्दुल ने भारतीय नागरिक होने के फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट बनवा लिए थे. इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वह कई बार बांग्लादेश भी यात्रा कर चुका था।  खुफिया ब्यूरो (IB) और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का जेंडर वेरिफिकेशन टेस्ट भी कराया जाएगा।

     यह भी पढ़ें- 'गलत तरीके से छूते हैं टीचर...', राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज