Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम्हारे लिए उसे मार दिया...', पत्नी की हत्या के बाद बेंगलुरु के डॉक्टर ने कई महिलाओं को भेजा मैसेज

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 11:25 AM (IST)

    बेंगलुरु में डॉक्टर महेंद्र रेड्डी ने पत्नी कृतिका की हत्या कर दी। उसने अन्य महिलाओं को संदेश भेजकर कहा कि उसने उनके लिए यह कदम उठाया। एक महिला को उसने फोनपे पर हत्या की बात कबूली। जांच में पता चला कि महेंद्र पहले भी एक महिला को धोखा दे चुका था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    महेंद्र रेड्डी ने त्वचा रोग विशेषज्ञ कृतिका से शादी की थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक डॉक्टर डॉ. महेंद्र रेड्डी जीएस ने अपनी डॉक्टर पत्नी को पहले मार डाला और फिर दूसरी महिलाओं को मैसेज कर कहा कि उसने उनके लिए अपनी पत्नी की जान ली है। इनमें से एक महिला खुद मेडिकल प्रोफेशनल थी, जिसने एक समय महेंद्र के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, महेंद्र रेड्डी ने त्वचा रोग विशेषज्ञ कृतिका से शादी की थी। 24 अप्रैल को उसने अपनी 29 साल की पत्नी कृतिका को बेहोशी की दवा दे दी और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके कुछ समय बाद ही उसने अलग-अलग महिलाओं को यह संदेश भेजा कि उनके लिए ही उनसे अपनी पत्नी की जान ली है।

    कई महिलाओं को भेजा मैसेज

    जिस मेडिकल प्रोफेशनल ने कुछ समय पहले महेंद्र का प्रस्ताव ठुकराया था, उसने हर जगह महेंद्र को ब्लॉक कर रखा था। तब महेंद्र ने उसे यूपीआई पेमेंट एप फोनपे पर लिखा- 'मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार डाला'। महिला को पहले यही लगता रहा कि महेंद्र सिर्फ उससे बात करने के इरादे से हत्या की झूठी बात कबूल कर रहा है।

    जांच में ये भी पता चला कि महेंद्र 2023 तक मुंबई की एक महिला के संपर्क में था। महेंद्र ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा और कई बार मिलने गया। बाद में महेंद्र ने अपने पिता से फोन करवाकर महिला को झूठ कहा कि उसकी एक्सीडेंट में मौत हो गई है। पत्नी की हत्या के बाद उसने फिर से उसी महिला से संपर्क किया और उसे दोबारा शादी का प्रस्ताव दिया।

    महेंद्र को 14 अक्टूबर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया और उसे फोरेंसिक लैब भेज दिया गया। इन्हीं डेटा की रिकवरी के बाद इन मैसेज का पता चला।