'नारीत्व पर कलंक...', दुर्गापुर में MBBS छात्रा रेप केस में ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी ने क्या कहा?
Durgapur Rape Case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। ममता ने सवाल उठाया कि छात्रा आधी रात को हॉस्टल से बाहर क्यों थी, जिस पर बीजेपी ने उनकी आलोचना की और इस्तीफे की मांग की। ममता ने छात्राओं को देर रात बाहर न निकलने की सलाह दी थी।
-1760326590746.webp)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। फोटो- एएनआई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला लगातार चर्चा में है। बीते दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसपर बयान दिया था, जिसके बाद ममता सरकार भी सवलों के घेरे में आ गई है। बीजेपी के कई नेताओं ने ममता के बयान पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।
पश्चिम बंगाल गैंगरेप पर बयान देते हुए ममता बनर्जी ने सवाल पूछा था कि आधी रात छात्रा हॉस्टल से बाहर कैसे गई? उनके इस सवाल पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने उन्हें 'नारीत्व के नाम पर कलंक' बताया है।
बीजेपी ने ममता से मांगा इस्तीफा
बीजेपी ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी पीड़िता पर दोष डाल रही है। अगर वो बुरे वक्त में महिलाओं का साथ नहीं दे सकती हैं, तो उन्हें राज्य की सत्ता अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।
STORY | Mamata Banerjee is a 'blot on womanhood', says BJP over her remarks on Durgapur gangrape incident
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2025
The BJP on Sunday lashed out at West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee for asking female boarders not to venture out at night following the alleged gangrape of a medical… pic.twitter.com/X42qPNFvBI
क्या था ममता बनर्जी का बयान?
बता दें कि ममता बनर्जी ने छात्राओं से देर रात बाहर न निकलने की अपील की है। खासकर जो छात्राएं दूसरे राज्य से पश्चिम बंगाल में आईं हैं, उन्हें हॉस्टल के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। सीएम ममता बनर्जी का यह बयान दुर्गापुर रेप कांड के बाद सामने आया।
दुर्गापुर दुष्कर्म मामला
ओडिशा से दुर्गापुर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने आई MBBS की छात्रा खाना खाने के लिए अपने दोस्त के साथ बाहर निकली थी, तभी 3 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- नेपाल की जेल से भागी संदिग्ध पाकिस्तीनी महिला गिरफ्तार, जांच में जुटी त्रिपुरा पुलिस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।