Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साड़ी को लेकर हुआ झगड़ा तो दूल्हे ने शादी से एक घंटे पहले कर दी दुल्हन की हत्या 

    Updated: Sun, 16 Nov 2025 03:45 PM (IST)

    गुजरात के भावनगर में एक दुखद घटना घटी, जहां शादी से ठीक पहले एक दुल्हन की उसके मंगेतर ने हत्या कर दी। साड़ी और पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद साजन बरैया ने सोनी हिम्मत राठौड़ पर लोहे के पाइप से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image

    होने वाली पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के भावनगर शहर में एक महिला की उसके मंगेतर ने कथित तौर पर उसके घर के अंदर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शादी होने वाली थी, उससे एक घंटा पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रभुदास झील के टेकरी चौक के पास यह घटना दंपति के बीच साड़ी और पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साजन बरैया और पीड़िता सोनी हिम्मत राठौड़ पिछले एक-डेढ़ साल से साथ रह रहे थे। उनकी सगाई हो चुकी थी और ज्यादातर रस्में पूरी हो चुकी थीं। शनिवार रात को उनकी शादी होनी थी।

    शादी से एक घंटे पहले हुआ दोनों के बीच झगड़ा

    पुलिस ने बताया कि शादी से ठीक एक घंटे पहले साड़ी और पैसों को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर साजन ने सोनी पर लोहे के पाइप से वार किया और उसका सिर दीवार पर दे मारा। आरोपी ने मौके से भागने से पहले घर में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने क्या बताया?

    पुलिस उपाधीक्षक आरआर सिंघल ने बताया, "परिवार के विरोध के बावजूद यह जोड़ा साथ रह रहा था। वे एक से डेढ़ साल से साथ रह रहे थे। कल उनकी शादी थी। दोनों के बीच साड़ी और पैसों को लेकर बहस हुई थी।"

    उन्होंने आगे कहा, "बहस के दौरान, साजन ने सोनी पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। उसने उसका सिर दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।" आरोपी ने शनिवार को अपने पड़ोसी से भी झगड़ा किया था और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

    यह भी पढ़ें: 'सहमति से बना रिश्ता', पुणे की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया बरी