Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    छत्तीसगढ़: कपड़ा कारोबारी के बेटे ने कार से कई लोगों को कुचला, एक की मौत

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 02:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में एक दुखद घटना में, एक कपड़ा व्यापारी के बेटे ने कथित तौर पर अपनी कार से कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।

    Hero Image

    कारोबारी के बेटे के कार के कई लोगों को कुचला। (प्रतीकात्मक)


    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में स्थानीय थोक कपड़ा व्यापारी के पुत्र ने रविवार की शाम अपनी डिफेंडर गाड़ी से लगभग 18 लोगों को रौंदते हुए भागने का प्रयास किया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है, एक नहीं बल्कि दो-तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के बाद आरोपित युवक घर में जाकर छिप गया। लोग जब उसके घर पहुंचे तो आरोपित के पिता ने उनसे अभद्रता की। इसके चलते लोग आक्रोशित हुए और देर रात तक व्यापारी के घर में तोड़फोड़ करते रहे।

    आक्रोशित लोग आरोप लगा रहे थे कि पुलिस की पैट्रोलिंग टीम ने आरोपित को थाने ले जाने की जगह उसे घर तक पहुंचाया। आक्रोशित लोग आरोपित और उसके स्वजन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

    समाचार लिखे जाने तक पुलिस कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। देर रात तक आक्रोशित लोग आरोपित के घर के बाहर डटे थे।

    इसे भी पढ़ें: 'यह हमारे लिए सबक, खिलाड़ी कही भी जाएं तो प्रशासन...', महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ पर बोले कैलाश विजयवर्गीय