Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'साइकिल में हवा भरने वाला पैसे देकर भाजपा जिलाध्यक्ष बना', कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 07:23 PM (IST)

    बालाघाट में कांग्रेस की किसान क्रांति यात्रा के दौरान, विधायक अनुभा मुंजारे ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कावरे पर गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, साथ ही उनकी संपत्ति पर भी सवाल उठाए। अनुभा ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और उनकी पुत्री को भी चेतावनी दी।

    Hero Image

    पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे पर तीखे जुबानी हमले किए (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बालाघाट में गुरुवार को कांग्रेस ने किसान क्रांति यात्रा निकाली। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा किसानों से किए गए वादे याद दिलाने और वादाखिलाफी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, लेकिन आंबेडकर चौक पर हुए मंचीय कार्यक्रम में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे पर तीखे जुबानी हमले किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को अनुभा की तरफ ये राजनीतिक तकरार इसलिए सामने आई क्योंकि सितंबर में रामकिशोर कावरे ने आंबेडकर चौक से ही अनुभा और उनके पति व पूर्व सांसद कंकर मुंजारे पर बयानबाजी की थी। अनुभा ने कहा- रामकिशोर कावरे को सभी लोग जानते हैं। उससे पूछो 25 साल पहले तुम्हारी औकात क्या थी?

    'गुंडागर्दी करके बीडीसी बना'

    कहा कि बघोली का रहने वाला रामकिशोर कावरे गुंडागर्दी करके पहले बीडीसी बना। फिर सेटिंग जमाकर, लेनदेन करके जनपद अध्यक्ष बन गया। अनुभा ने कहा- रामकिशोर के दूध के दांत भी नहीं टूटे होंगे, तब से कंकर मुंजारे (अनुभा मुंजारे के पति व पूर्व सांसद) राजनीति कर रहे हैं।

    2008 से तुम्हारी (रामकिशोर कावरे) की राजनीति शुरू हुई थी और तुम करोड़ों के मालिक हो गए। कावरे ने बघोली में आठ करोड़ में घर बनाया है। टेकाड़ी में 15 करोड़ से राइस मिल बनाई है। मांझापुरटोला में 30 करोड़ की लागत में ऊष्णा प्लांट बन रहा है।

    कच्ची शराब बेचने वाला, साइकिल में हवा भरने वाला, ऐसा भ्रष्ट आदमी भोपाल में पैसा देकर भाजपा का जिलाध्यक्ष बन गया। अनुभा मुंजारे ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और उनकी पुत्री मौसम बिसेन पर भी हमला किया। उन्होंने कहा- मुझसे टकराने की जुर्रत मत करना।