बंगाल की खाड़ी में बन रहा 'चक्रवात मोन्था' मचाएगा तबाही! आंध्र प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में IMD का रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र को लेकर चेतावनी जारी की है। आशंका है कि 27 अक्टूबर तक यह चक्रवाती तूफान 'मोन्था' में बदल सकता है, जिससे तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है और कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'मोन्था' का खतरा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में बेहद खराब मौसम की चेतावनी दी है। इसके 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और उसके पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान (मोन्था)में बदलने की संभावना जताई गई है।
इस चक्रवाती तूफान के चलते तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, और ओडिशा के तटीय इलाकों में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD ने इन राज्यों के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।
कैसे खतरनाक बन रहा चक्रवात मोन्था?
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी अंडमान सागर पर गुरुवार को बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से, आज, 24 अक्टूबर, की सुबह 05:30 बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दाब का क्षेत्र बन गया। ये कम दबाव वाला क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है।
चक्रवात मोन्था के चलते मछुआरों को किया अलर्ट
मासं विभाग ने मछुआरों को 25 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के मध्य से लगे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तटों पर और 26 अक्टूबर से ओडिशा के तटों पर न जानें की सलाह दी है।
IMD Weather Alert !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 24, 2025
A Low Pressure Area over the southeast Bay of Bengal is likely to intensify into a Cyclonic Storm by 27th Oct over the southwest & adjoining westcentral Bay of Bengal.
🌧️ Heavy to very heavy rainfall expected over:
Tamil Nadu, Kerala & Mahe: 24–28 Oct… pic.twitter.com/fesSD5a8C8

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।