Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कांग्रेस में BJP सपोटर्स को कब बर्खास्त करेंगे', दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से पूछा सवाल; बोले- मुझे RSS पर बोलने से रोका था

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 11:30 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि वह कब भाजपा समर्थकों को कांग्रेस से बाहर करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब उन्हें संघ के खिलाफ बयान देने से रोका गया था। उन्होंने भाजपा और संघ पर हिंदू धर्म का उपयोग करके वोट बैंक राजनीति करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से पूछा सवाल।

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कांग्रेस में भाजपा समर्थकों पर कार्रवाई करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आखिर राहुल गांधी कांग्रेस से भाजपा समर्थकों को कब बर्खास्त करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पार्टी नेताओं से शिकवा-शिकायतों के दूसरे पहलू पर रोशनी डालते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब वह सीएम रहते हुए गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे थे तो उन्हें निर्देशित किया गया था कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ कुछ नहीं बोलें, इससे हिंदू आहत हो सकते हैं।

    भाजपा और संघ पर दिग्विजय सिंह के आरोप

    दिग्विजय सिंह ने भाजपा और उसके संस्थापक दल संघ पर धर्म के नाम पर हिंदुओं का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सच यह है कि संघ हिंदुओं का प्रतिनिधि नहीं है। असल में वह धर्म के नाम पर उन्हें गुमराह कर उनका फायदा उठाता है।

    उन्होंने संघ की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कौन से सर्वोच्च हिंदू धर्मगुरू यानी शंकराचार्य आरएसएस का समर्थन करते हैं। हिंदू धर्मगुरुओं में शंकराचार्यों की पंरपरा हजारों सालों से अब तक चली आ रही है। आखिर आज इनमें से कौन से शंकराचार्य भाजपा और संघ का समर्थन करते हैं?

    'भाजपा का इकलौता मकसद धर्म के नाम लूटना'

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य लोगों को धर्म के नाम पर लूटना और सत्ता पर काबिज होना है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को उनके हालिया बयान पर बधाई देते हुए अपनी पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश समेत कई वरिश्ठ कांग्रेसियों को टैग किया है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी के भाजपा समर्थकोंम को बर्खास्त करें।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल, क्या है पार्टी की नई राजनीतिक पहल?