Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके, 17 सेकंड तक डोली धरती

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 10:33 AM (IST)

    बंगाल के कई जिलों में सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, जिसके चलते लगभग 17 सेकेंड तक धरती डोलती रही और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

    Hero Image

    कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस हुए।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10.10 बजे यह झटका आया । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई  है। 17 सेकेंड तक धरती डोली। इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप 10 KM की गहराई पर आया था।

    बता दें कि भूकंप के झटके बंगाल के कई जिलों में महसूस किए गए। कोलकाता और अन्य कई जिलों में लोग दहशत के बाद घरों से बाहर निकल आए।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी भी प्रकार के हानि की खबर सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

    पाकिस्तान में आया था भूकंप

    गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के सुबह पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह तड़के जोरदार भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह तड़के पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।