गुजरात : BJP सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
गुजरात में भाजपा सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावना है, जिसमें कुछ मंत्रियों की विदाई हो सकती है और नए चेहरों को मौका मिल सकता है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले युवा चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी है। प्रदीप सिंह वाघेला की संगठन में वापसी हो सकती है। शपथ ग्रहण शुक्रवार को होने की संभावना है।

भूपेंद्र पटेल, मुख्यमंत्री, गुजरात। (फाइल)
शत्रुघ्न शर्मा, जागरण गांधीनगर : भाजपा आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार की हरी झंडी मिलते ही गुजरात सचिवालय ने स्वर्णिम-दो की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के 16 सदस्यीय मंत्रिमंडल में चार कैबिनेट और पांच राज्य मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है। जबकि मंत्री ऋषीकेश पटेल, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, हर्ष संघवी सुरक्षित जोन में माने जा रहे हैं।
संगठन में पूर्व महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला की वापसी तय मानी जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर जगदीश विश्वकर्मा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब सबकी नजर उनके प्रदेश संगठन पर है। लेकिन इससे पहले भाजपा आलाकमान राज्य मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
2027 से पहले युवा चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी
राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार और संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए युवा चेहरों पर दांव लगाने को तैयार नजर आ रही है। शुक्रवार को भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। प्रदीप सिंह वाघेला, शंभूप्रसाद टूंडिया, रजनी भाई पटेल, यग्नेश दवे आदि चेहरों को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
मंत्रिमंडल के संभावित नए चेहरे
गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किये जाने की संभावना है, उनमें अहमदाबाद से विधायक अमित ठाकर, दर्शना वाघेला, पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया, गांधीनगर से अल्पेश ठाकोर, राजकोट से जयेश रादडिया, उदय कानगड, सूरत से संगीता पाटिल, वडोदरा से बालकृष्ण शुक्ल, जामनगर से रीवाबा जाडेजा, अमरेली से कौशिक वेकरिया के अलावा सीजे चावड़ा, हीरा सोलंकी व पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के नाम चर्चा में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।