Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IMD का बड़ा अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोन 'सेन्यार'; किन-किन राज्यों में कितना होगा असर: 10 प्वाइंट्स

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 12:11 PM (IST)

    IMD Cyclone Alert: मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिणी अंडमान सागर में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के चक्रवात में बदलने की संभावना जताई है। यह 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो जाएगा। इस दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह सहित दक्षिणी राज्यों में 22 से 27 नवंबर के बीच भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है।

    Hero Image

    IMD ने जारी किया चक्रवाती तूफान का अलर्ट। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, दक्षिणी अंडमान सागर और मलक्का स्ट्रेट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन रहा है, जो तेजी से डिप्रेशन का रूप धारण कर रहा है। इससे 24 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IMD के अनुसार, पश्चिमी की तरफ बढ़ते हुए यह डिप्रेशन और भी अधिक मजबूत हो सकता है। इससे बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बनेगी और कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

    बंगाल की खाड़ी में उठ रह तूफान, 10 प्वाइंट्स में जानिए कहां-कहां होगा इसका असर

    • मौसम विभाग ने एक्स पर चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 22 नवंबर को दक्षिणी अंडमान सागर और मलक्का स्ट्रेट के पास लो प्रेशर एरिया बन रहा है।

  • 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में यह और भी अधिक मजबूत हो सकता है।
  • IMD ने 22-25 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
  • खासकर आज और कल इन जगहों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान भारी बरसात के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है।
  • Tamil Nadu rain alert

    तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद खोला गया मारुथुर बांध। फोटो- पीटीआई

    • अंडमान और निकोबार द्वीप- 27 नवंबर तक तेज बारिश का अनुमान। 24 और 25 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना।
    • तमिलनाडु- 25 नवंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान।
    • केरल और माहे- 26 नवंबर तक ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट।
    • लक्षद्वीप- 23 नवंबर को रायलसीमा समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना।
    • 26 नवंबर तक केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात होने की संभावना है।
    • अंडमान और निकोबार द्वीप पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
    • चक्रवाती तूफान के कारण सभी राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
    • मछुआरों समेत पर्यटकों को समुद्र तटों से दूर रहने का आदेश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान पहुंचा 10°C, यूपी में कोहरे की चेतावनी; जानें पंजाब-राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल