Indigo फ्लाइट में सवार यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, रायपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
सिलीगुड़ी से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-347 में एक यात्री, अमित सिन्हा की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। विमान को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अमित सिन्हा लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए हैदराबाद जा रहे थे। डॉक्टरों ने रायपुर एयरपोर्ट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंडियो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग। (फाइल)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिलीगुड़ी से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-347 को सोमवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी, जिसके चलते विमान को बीच रास्ते रायपुर में उतारा गया।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग (सिलीगुड़ी) निवासी अमित सिन्हा (37 वर्ष) गंभीर लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए हैदराबाद जा रहे थे। उड़ान के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। क्रू मेंबर्स ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत
सुबह 11:50 बजे सिलीगुड़ी से उड़ान भरने वाला विमान दोपहर 1:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमित सिन्हा को मृत घोषित किया। इसके बाद शव को एयरपोर्ट से मर्चुरी भेजा गया।
शव उतारे जाने के बाद इंडिगो फ्लाइट दोपहर 3:32 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। माना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी
इसे भी पढ़ें: एयर टिकट वापसी के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी में DGCA, यात्रियों को मिलेगा फायदा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।