केरल में CPM पार्षद की शर्मनाक हरकत: घर में घुसकर महिला के गले से छीनी चेन, गिरफ्तार-पार्टी से निष्कासित
केरल में एक CPM पार्षद को एक महिला के गले से चेन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार किया। इस घटना ने राज्य के राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है।

गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस ने शनिवार को सीपीएम के एक पार्षद को एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपित ने पीड़िता के घर में घुसकर ये हरकत की। आरोपित की पहचान पीपी राजेश के तौर पर की गई है। वह कूथुपरंबा नगरपालिका के चौथे वार्ड का पार्षद बताया गया है।
सीपीएम ने आरोपी को पार्टी से निकाला
सीपीएम ने शर्मनाक घटना सामने आने के बाद उसे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पीडि़ता जानकी (77) घर में अकेली थीं। वह रसोई में कुछ काम कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति हेलमेट लगाए घर में घुसा और उनके गले से चेन खींचकर भाग गया।
सीसीटीवी के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल गाड़ी का पता लगाया, जो राजेश की गिरफ्तारी में मजबूत कड़ी बनी।
इसे भी पढ़ें: ओडिशा में बिहार की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सड़क किनारे मिली बेहोश; हालत गंभीर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।