4 साल बाद कोलकाता से चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत, ये है पूरा शेड्यूल
कोलकाता और चीन के ग्वांगझोउ के बीच 4 साल बाद सीधी उड़ानें फिर शुरू हो रही हैं। कोविड-19 महामारी और सीमा विवाद के कारण उड़ानें निलंबित थीं। इंडिगो ने कूटनीतिक प्रयासों के बाद सेवाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। पहली उड़ान कोलकाता से रात 10 बजे रवाना होगी।

पहली उड़ान रविवार रात 10 बजे कोलकाता से रवाना होगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता और चीन के ग्वांगझोउ शहर के बीच चार साल से अधिक समय के अंतराल के बाद सीधी उड़ानें रविवार से फिर से शुरू होंगी। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पहली उड़ान रविवार रात 10 बजे कोलकाता से रवाना होगी। दोनों देशों के बीच 2020 की शुरुआत तक सीधी उड़ानें जारी थीं, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें निलंबित कर दिया गया था।
कोलकाता को ग्वांगझोउ से जोड़ेगी फ्लाइट
इसके बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद व दोनों देशों के सैनिकों में झड़प की घटना के कारण ये सेवाएं निलंबित रहीं। हाल ही में कूटनीतिक प्रयासों के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने चीन के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने की घोषणा की, जो कोलकाता को ग्वांगझोउ से जोड़ेगी।
अधिकारी ने कहा कि पहली उड़ान आज रात 10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।