Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    महाराष्ट्र में 11 लोगों ने मिलकर की युवक की बेरहमी से पिटाई, तीन गिरफ्तार

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 10:31 PM (IST)

    महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 11 लोगों ने एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा। उस पर पेशाब करने और जातिवादी टिप्पणी करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image

    युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई। प्रतीकात्मक फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 11 लोगों ने एक युवक का कथित रूप से अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। उस पर पेशाब भी किया और उसकी जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की।

    अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घटना 19 अक्टूबर को सोनाई गांव में उस समय हुई जब पीडि़त और उसका मित्र अस्पताल के पास खड़े थे।

    युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में 11 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से मुख्य आरोपित समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।अधिकारी के अनुसार, मुख्य आरोपित संभाजीलांडे का पीडि़त से पुराना विवाद था। वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और सबने युवक पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। जब पीडि़त का दोस्त बीच-बचाव करने आया, तो उसे भी पीटा। इसके बाद आरोपित पीडि़त कोस्कार्पियो में जबरन बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां भी उसकी पिटाई की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश

    आरोपितों ने पीडि़त पर कथित तौर पर पेशाब किया और उसकी जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। लगभग एक घंटे तक मारपीट करने के बाद आरोपित उसे एक कालेज के पास फेंककर फरार हो गए।घटना के बाद पीडि़त के माता-पिता ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

     (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)