Video: न्यूली मैरिड कपल की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, पति का हाथ थामे डांस करते दिखीं महुआ मोइत्रा
हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा के साथ बर्लिन में शादी की। उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे हिंदी गाने पर झूमते दिख रहे हैं। यह महुआ मोइत्रा की दूसरी शादी है। दंपति के करीबी लोगों के अनुसार उन्होंने भीड़ से बचने के लिए बर्लिन में शादी करने का फैसला किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने बीजेडी के दिग्गज नेता पिनाकी मिश्रा (Pinaki Mishra) के साथ शादी रचाई है। दोनों की शादी 3 जून को जर्मनी के बर्लिन में हुई थी। इस न्यूली मैरिड कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल, वीडियो में दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे हैं। करीब 30 सेकंड के इस वीडियो में पिनाकी मिश्रा और महुआ मोइत्रा हिंदी गाने पर झूम रहे हैं। 'रात के हमसफर, थक के घर को चले...', गाने पर कपल डांस कर रहे हैं।
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किए। कई यूजर्स ने उन्हें शादी के ढेर सारी बधाईयां दी।
TMC MP #MahuaMoitra shares video dancing with hubby Pinaki Misra at their wedding ceremony in Germany pic.twitter.com/tpGRzXhPye
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) June 8, 2025
दोनों की ये दूसरी शादी
दंपती के करीबी लोगों का कहना है कि उन्होंने भीड़ से बचने के लिए बर्लिन को चुना। पिनाकी और महुआ के जून के अंत तक देश लौटने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले महुआ ने डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रासन से शादी की थी। बाद में यह रिश्ता टूट गया। महुआ से तलाक के बाद लार्स ने दूसरी शादी कर ली। उसका एक बच्चा भी है।
वहीं, पिनाकी ने पहली शादी ओडिशा की संगीता मिश्रा से की थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है। पिनाकी और संगीता का तलाक हुए कई साल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Mahua Moitra Pinaki Misra Marriage: महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में क्यों रचाई शादी? परिवारवालों ने बताई वजह
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।