Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता बनर्जी ने हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- इसके उत्थान के लिए हमने कई कदम उठाए

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 05:39 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हिंदी दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई अहम काम किए हैं। उ्न्होंने कहा कि 2011 में सत्ता में आने के बाद से राज्य में हिंदी भाषी लोगों के उत्थान के लिए हमने कई प्रयास किए हैं।

    Hero Image
    ममता बनर्जी ने हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। हिंदी दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दिया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई अहम काम किए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता ने एक्स पर लिखा, 'सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। 2011 में सत्ता में आने के बाद से, राज्य में हिंदी भाषी लोगों के उत्थान के लिए हमने कई प्रयास किए हैं। हिंदी अकादमी की स्थापना से लेकर हिंदी विश्वविद्यालय और कई हिंदी कॉलेजों की स्थापना तक ये सब हमारी उपलब्धियां हैं, जिन पर मुझे गर्व है।"

    राज्यभर में मना हिंदी दिवस

    इधर, हिंदी दिवस पर इस दिन राजधानी कोलकाता सहित राज्यभर में विभिन्न केंद्रीय संस्थानों और विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिवस का पालन किया गया। इस दौरान हिंदी में अधिक से अधिक काम करने पर जोर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Hindi Diwas 2024: आखिर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस और क्या है इसे मनाने का मकसद